Move to Jagran APP

हॉकी में चंडीगढ़ ने सीबीएसई को 13-0 से दी मात

64वीं नेशनल स्कूल गेम्स के तीसरे दिन चंडीगढ़ ने सीबीएसइ को 13-0 जेएंडके ने सीआइएससीई को 4-3 और बिहार ने उत्तराखंड को 6-1 से हराया।

By Edited By: Published: Tue, 09 Apr 2019 09:12 PM (IST)Updated: Wed, 10 Apr 2019 03:02 AM (IST)
हॉकी में चंडीगढ़ ने सीबीएसई को 13-0 से दी मात
हॉकी में चंडीगढ़ ने सीबीएसई को 13-0 से दी मात
जागरण संवाददाता, लुधियाना। 64वीं नेशनल स्कूल गेम्स के तीसरे दिन मंगलवार को हॉकी, स्के मार्शल और मिनी गोल्फ के मुकाबले करवाए गए। नेशनल स्कूल गेम्स में 22 राज्यों के 2000 खिलाड़ी अपने खेल का प्रदर्शन कर रहे हैं। हॉकी मुकाबले में महाराष्ट्र की लड़कियों ने सीबीएसई को 8-0 से मात दी। वहीं लड़कों के वर्ग में हुए मुकाबले में चंडीगढ़ ने सीबीएसइ को 13-0, जेएंडके ने सीआइएससीई को 4-3 और बिहार ने उत्तराखंड को 6-1 से हराया। वहीं लड़कियों के वर्ग में आंध्र प्रदेश ने आइपीएससी को 7-0 से मात दी।

लड़कों के वर्ग में आइपीएससी ने एनवीएस को 4-0 को हराया जबकि लड़कियों के वर्ग में दिल्ली ने बिहार को 5-0 व राजस्थान ने तेलांगाना को 8-0 से जीत दर्ज की। वहीं एससीडी कॉलेज में हुए मुकाबले में लड़कों के वर्ग में टीएन ने एपी को 2-1 से हराया। एचपी ने एमपी को 4-0, महाराष्ट्र ने छत्तीसगढ़ को 7-1, वीपी ने पांडिचेरी को 7-0 से हराकर मैच अपने नाम किया। उधर स्के मार्शल आर्ट में ग‌र्ल्स अंडर 17 में 56 केजी वेट कैटेगरी में मध्य प्रदेश की आयुषि ने पहला, दिल्ली की तमन्ना ने दूसरा, पंजाब की प्रियंका ने तीसरा स्थान हासिल किया जबकिस्के मार्शल आर्ट में लड़कों के अंडर 17 मुकाबले में 40 केजी वेट कैटेगरी में पंजाब के हरप्रीत सिंह ने पहला, महाराष्ट्र के निशांत विजय ने दूसरा, विद्या भारतीय के सावन भारती ने तीसरा स्थान हासिल किया।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.