विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 29, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

छेड़छाड़ से रोका तो घर में घुस परिवार पर किया हमला

By JagranEdited By:
Published: Fri, 29 Apr 2022 08:26 PM (IST)

थाना सलेम टाबरी अधीन आते गुरनाम नगर जस्सियां रोड पर बीती रात करीब बीस व्यक्तियों द्वारा एक परिवार पर हमला कर जख्मी कर दिया गया।

छेड़छाड़ से रोका तो घर में घुस परिवार पर किया हमला
छेड़छाड़ से रोका तो घर में घुस परिवार पर किया हमला

जागरण संवाददाता, लुधियाना: थाना सलेम टाबरी अधीन आते गुरनाम नगर जस्सियां रोड पर बीती रात करीब बीस व्यक्तियों द्वारा एक परिवार पर हमला कर जख्मी कर दिया गया। इस संबंधी पीड़ित परिवार द्वारा सिविल अस्पताल मेडिकल करवा थाना सलेम टाबरी पुलिस को मामले की शिकायत की है।

पीड़ित परिवार का आरोप है कि शिकायत देने के बावजूद पुलिस ने अभी तक मौका मुआयना तक नहीं किया है। इस बारे पीड़ित मुकेश वर्मा ने बताया मोहल्ले में रहने वाला एक युवक उसकी बेटी को स्कूल व मंदिर आते जाते छेड़छाड़ करता है। जिसका उसकी लड़की ने विरोध किया। तंग परेशान होकर लड़की ने स्कूल न जाने का भी निर्णय ले लिया। बीते दिन उसकी लड़की के साथ उक्त लड़के ने फिर से छेड़छाड़ की तो उसने लड़के को टोका। उसी बात की रंजिश रखते हुए रात के समय आरोपित ने अपने साथियों समेत उसके घर हमला कर दिया। हमले में उसकी पत्नी, उसकी बेटी व वो घायल हो गए। इस संबंधी मामले की जांच कर रहे एएसआइ राकेश कुमार से संपर्क कर फोन पर जानकारी लेनी चाही, तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।