पत्नी की हत्या कर कमरे में छिपा दी लाश, फिर बेटी को लेकर हो गया फरार
शहर के शेरपुर एरिया में दोपहर के समय महिला का शव बंद कमरे से बरामद किया किया है। पति छह साल की बेटी को लेकर फरार है।
जेएनएन, लुधियाना। शहर के शेरपुर एरिया में दोपहर के समय महिला का शव बंद कमरे से बरामद किया किया है। पति छह साल की बेटी को लेकर फरार है। महिला की नाक से खून निकल रहा था। शक जताया जा रहा है कि पति ने गला दबाकर हत्या की होगी। थाना मोती नगर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
शेरपुर मार्केट स्थित जगतार के वेहड़े के कमरे में किराये पर रहती कृष्णा देवी का शव दोपहर के समय बरामद हुआ। करीब 12 बजे उसके पति विनोद कुमार को लोगों ने बच्ची के साथ वहां से जाते हुए देखा। जब कुछ समय बाद उसकी पत्नी नहीं दिखाई दी तो पड़ोसियों ने देखा कि कमरे को बाहर से कुंडी लगी हुई थी। अंदर गए तो वहां महिला का शव पड़ा था और उसकी नाक से खून निकल रहा था।
थाना मोती नगर पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल पहुंचा दिया है। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर बलदेव राज ने बताया कि अभी तक की जांच में पता चला है कि कृष्णा देवी के गले पर निशान थे और नाक से खून बह रहा था। उसके पति ने गला दबा कर उसकी हत्या की है और बच्ची को लेकर फरार हो गया।
यह दोनों उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। आस-पड़ोस के लोगों के अनुसार विनोद और कृष्णा का कुछ समय से विवाद चल रहा था। पुलिस ने पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप