पार्टी में मायके गई पत्नी को पति ने बहाने से बुलाया साथ और फिर दिया खौफनाक घटना को अंजाम
मायके पार्टी गई पत्नी से पति का झगड़ा हो गया। इसके बाद पति बहाने से पत्नी को अपने साथ ले गया और फिर किरच मारकर उसकी हत्या कर दी।
जेएनएन, फिरोजपुर। यहां के नजदीकी गांव बारेके में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के पेट में किरच मारकर उसकी हत्या कर दी। आरोपित ने वारदात को महिला के मायके घर में ही अंजाम दिया। मायके में साले की बेटी के जन्मदिन की पार्टी थी। इस दौरान पत्नी-पत्नी में कहासुनी हो गई। पहले तो आरोपित अपने बेटे को लेकर अपने घर गांंव छांगा रहिमके चला गया। फिर दो घंटे के बाद वापस आया और पत्नी को बहाने से घर से बाहर ले जाकर उसके पेट में किरच मार दी।
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया। महिला सीमा रानी (40) को जख्मी हालत में सिविल अस्पताल दाखिल करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने जवाब दे दिया तो फिरोजपुर के निजी अस्पताल लेकर गए तो वहां डॉक्टरों ने सीमा रानी को मृत करार दे दिया। उधर, सदर थाना थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है
मृतक सीमा रानी की मां महिंद्रो ने सिविल अस्पताल फिरोजपुर की एमरजेंसी के बाहर बताया कि उनके बेटे धर्मपाल की बेटी प्रिया का 17 जनवरी को पहला जन्मदिन था, जिसके लिए उन्होंने छांगा राय में ब्याही अपनी बेटी सीमा रानी को भी आमंत्रित किया था। बीते दिन शाम को दामाद निशान सिंह बच्चों और बेटी को लेकर सात बजे बारेके उनके घर आ गया था। कार्यक्रम हुआ।
कार्यक्रम के कुछ देर बाद निशान मामूली बात को लेकर सीमा के साथ बहस करने लगा और फिर झगड़ा करने लगाया। उसने समझाने का प्रयास किया, लेकिन निशान अपने एक बेटे को लेकर छांगा रहिमके चला दिया। फिर नौ बजे रात में ही वापस आया और सीमा को अपने साथ घर से बाहर लेकर गया। वह भी पीछे-पीछे गई। घर से कुछ दूर जाकर उसने सीमा के पेट में किरच मार दी और भाग निकला।
सीमा चिल्लाई तो आरोपित ने देखा कि उसके पेट से खून बह रहा है। उसने अपने बेटों की मदद से सीमा को फिरोजपुर के सिविल अस्पताल दाखिल में करवाया। जहां डॉक्टरों ने जवाब दे दिया। फिर रात दस बजे के करीब निजी अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने सीमा को मृत घोषित कर दिया।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें