Move to Jagran APP

लुधियाना में तलाक देने से मना करने पर पत्नी पर किया तेजधार हथियारों से हमला, गंभीर हालत में PGI रेफर

चंडीगढ़ रोड स्थित भामियां क्लां के इलाके में शनिवार की देर शाम पति ने पत्नी पर तेज़धार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया। पत्नी के शोर मचाने पर आरोपी पति मौके से फरार हो गया। तभी शोर सुनकर घायल महिला के बच्चे मौके पर पहुंचे।

By Vipin KumarEdited By: Published: Sun, 29 Aug 2021 09:22 AM (IST)Updated: Sun, 29 Aug 2021 09:42 PM (IST)
पति ने पत्नी पर तेजधार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया।

संसू, लुधियाना। चंडीगढ़ रोड स्थित भामियां क्लां के इलाके में शनिवार की देर शाम पति ने पत्नी पर तेज़धार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया। पत्नी के शोर मचाने पर आरोपी पति मौके से फरार हो गया। तभी शोर सुनकर घायल महिला के बच्चे मौके पर पहुंचे, जिन्होंने महिला को तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। हालत गंभीर देखते हुए महिला काे पीजीआइ चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।

loksabha election banner

घायल बबली के भाई परमजीत सिंह ने बताया कि उसका जीजा पिछले एक सप्ताह से झगड़ा कर चला गया था, जो शनिवार की शाम नशे में धुत होकर घर पर आया और बबली को तलाक देने के लिए कहने लगा, जिसका विरोध करने पर उसने उसकी बहन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में उसकी बहन को गंभीर रूप से चोंटें आई, जिसे पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती करवाया गया। पीड़ित परिवार ने मामले की शिकायत थाना जमालपुर की पुलिस को दी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आराेपित काे किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

यह भी पढ़ें-लुधियाना में हैवानियत, पांच बच्चों के पिता ने सातवीं कक्षा की छात्रा मासूम से किया दुष्कर्म; गिरफ्तार

यह भी पढ़ें-38 हजार नशीली गोलियों के साथ 2 आरोपी काबू

एंटी स्मगलिंग सैल की टीम के द्वारा बारी मात्रा मे नशीली गोलियों के साथ दो आरोपियों को दबोचा गया। इंचार्ज यशपाल शर्मा ने बताया कि पकड़े गये दोनों आरोपियों को संदेह के आधार पर रोककर जांच की गई। आरोपियों की पहचान ग्रेवाल कॉलोनी निवासी महिंदरपाल सिंह व वर्धमान नगर निवासी बलजीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस को आरोपियों के कब्जे से 38 हजार नशीली गोलियां बरामद हुई। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना डाबा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें-BJP अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने व्यापारियाें काे लुभाया, पंजाब में सरकार बनने पर भाजपा खत्म करेगी प्रोफेशनल टैक्स


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.