दहेज के लिए विवाहिता को बंदी बना गर्म सरिया से पीटने वाले पति और सास फरार Ludhiana news
गीता ने बताया कि उसका पति और सास शादी के बाद से ही उसे दहेज की मांग को लेकर परेशान करते रहते थे। उसकी सास व पति उसे घर से बाहर नहीं निकलने देते और अकसर उससे मारपीट करते थे।
लुधियाना, जेएनएन। टिब्बा रोड के विजय नगर इलाके में नवविवाहिता को बंदी बना प्रताड़ित करने वाला पति और सास फरार हो गए हैं। थाना टिब्बा पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज करके उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। एएसआइ भूपिंदर सिंह ने बताया कि आरोपितों की पहचान अजय कुमार तथा उसकी मां प्रेम लता के रूप में हुई। पुलिस ने यह मामला गीता वती की शिकायत पर उसके पति और सास के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस को शिकायत दर्ज करवाते हुए गीता ने बताया कि सात साल पहले उसकी शादी हुई थी। वह गोंडा (उत्तर प्रदेश) के गांव बालक रामपुर की रहने वाली है। उसका पति करीब 1 साल पहले उसे गांव से लुधियाना लेकर आया था। गीता ने बताया कि उसका पति और सास शादी के बाद से ही उसे दहेज की मांग को लेकर तंग व परेशान करते रहते थे। उसकी सास व पति उसे घर से बाहर नहीं निकलने देते और अकसर उससे मारपीट करते थे। गीता ने आरोप लगाते हुए कहा कि कई बार उसके पति व सास ने गर्म सरिया के साथ उसकी पिटाई भी की थी। जिसके कारण उसके शरीर पर निशान बन चुके हैं। कई दिन उसे खाना नहीं दिया जाता। इलाके की महिलाओं को जब उसके साथ हो रहे अत्याचारों के बारे में पता चला तो उन लोगों ने गीता को मुक्त करा इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। एसएचओ स्वर्ण सिंह ने कहा कि आरोपितों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें