Ayodhya Verdict: अयोध्या पर फैसले के बाद शहर में अमन शांति, पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च Ludhiana News
अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद लुधियाना शहर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है1 प्रशासन और पुलिस की तरफ से हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।
लुधियाना, जेएनएन। अयोध्या मामले में फैसले को लेकर लोगों की संभावित प्रतिक्रिया को देखकर शहर में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी गई है। जगह जगह नाकेबंदी की जा रही है और पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है। पुलिस व प्रशासन के आला अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। कोर्ट के फैसले के बाद शहर में आम दिनों की तरह की माहौल रहा। लोग अपने दैनिक कार्यों में जुटे रहे और शांति कायम रही। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस के जवानों ने शहर में फ्लैग मार्च निकाला।
प्रशासन और पुलिस की तरफ से हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है। प्रशासन की तरफ से सोशल मीडिया पर नजर रखी जा रही है कि असमाजिक तत्व कहीं पर अशांति फैलाने का प्रयास न कर सकें। पुलिस को जिस-जिस जगह पर संदेह है, उन जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी गई है। शहर की प्रमुख मस्जिदों के बाहर भी पुलिस और सुरक्षा बल के जवान तैनात हैं।
पुलिस के अधिकारी शहर की पल-पल की स्थिति की पूरी जानकारी ले रहे हैं। शरारती तत्वों और बवालियों की हरकतों पर निगाहबानी की जा रही है। इसके अलावा मंदिर और मस्जिदों पर होने वाली हर गतिविधियों पर नजर रखते हुए तत्काल सूचना देने के निर्देश दिए गए हैं।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें