हेरोइन समेत दो गिरफ्तार
जासं, लुधियाना : हेरोइन तस्करी करने वाले दो लोगों को थाना पीएयू की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अ
By JagranEdited By: Published: Sun, 21 May 2017 07:01 PM (IST)Updated: Sun, 21 May 2017 07:01 PM (IST)
जासं, लुधियाना : हेरोइन तस्करी करने वाले दो लोगों को थाना पीएयू की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गुरदीप सिंह और सौरव के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों से साढ़े 8 ग्राम हेरोइन बरामद की है। एएसआइ मेजर सिंह ने बताया कि उन्होंने वाई ब्लाक के नजदीक नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान पैदल आ रहे दोनों आरोपियों को शक के आधार पर रोककर उनकी तलाशी ली। दोनों से हेरोइन बरामद हुई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें