Move to Jagran APP

यज्ञ से हम वातावरण को रख सकते हैं शुद्ध: योगी सत्यनाथ

मां बगलामुखी धाम में वीरवार को साप्ताहिक यज्ञ योगी सत्यनाथ महाराज की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 29 Feb 2020 05:00 AM (IST)Updated: Sat, 29 Feb 2020 06:12 AM (IST)
यज्ञ से हम वातावरण को रख सकते हैं शुद्ध: योगी सत्यनाथ
यज्ञ से हम वातावरण को रख सकते हैं शुद्ध: योगी सत्यनाथ

संस, लुधियाना : मां बगलामुखी धाम में वीरवार को साप्ताहिक यज्ञ योगी सत्यनाथ महाराज की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस अवसर पर आए मां भक्तों ने यज्ञ में आहुतियां डाल मां का आशीर्वाद लिया।

loksabha election banner

योगी सत्यनाथ महाराज ने यज्ञ की परिभाषा से अवगत कराते कहा कि यज्ञ की परंपरा हिदू संस्कृति में काफी प्राचीन है। यज्ञ से ही हम कोई अच्छा कार्य की कामना कर सकते हैं। यज्ञ की परंपरा को आगे बढ़ाएं। यज्ञ से ही हम अपने आसपास के वातावरण को शुद्ध रख सकते हैं। अगर वातावरण शुद्ध रहेगा हमारी सोच भी स्वच्छ व साफ-सुथरी रहेगी जिससे कि हम एक सुदृढ़ समाज का हम निर्माण में अहम भूमिका निभा सकते हैं। यह सब कुछ यज्ञ के द्वारा ही हो सकता हैं इसलिए यज्ञ में आहुतियां डाल सबके लिए सुख व समृद्धि मांगें। सेवक प्रवीण चौधरी ने कहा कि हर वीरवार को सर्व कार्य सिद्धि और व्यापार वृद्धि के लिए यज्ञ का आयोजन योगी सत्यनाथ की अध्यक्षता में किया जाता है। इस यज्ञ में मां भक्त अधिक से अधिक शामिल होकर इस की शोभा बढ़ाएं , पुण्य के भागी बनें।

इस दौरान सुनील महाजन, जितेंद्र सूद, रमन घई, अमित मखीजा, सुनील गेरा, पुरुषोत्तम चौधरी, मनजीत स्वामी, कृष्ण  ठाकुर, सुनील हांडा, डूंगर सिंह, विक्रम सिंह  (सरताज नमकीन), हुकम सिंह (बीकानेर मिष्ठान), राजेंद्र साही, सुधीर महाजन, योगेश सिगला, सुनील हांडा, गौरव कालिया, राहुल द्विवेदी, सुनील पासी, राकेश पासी, हरेंद्र साही, रविदर वालिया, गौतम सचदेवा, नीलेश मुंदारा, राज सोलंकी, नरेंद्र महाजन, आदित्य गुप्ता, अरुण चांदना, हरमोहन मल्होत्रा, रोहित शर्मा, नितिन शर्मा, सतविदर ठाकुर, संदीप सूद, जतिन सूद, नितेश सूद, सोमनाथ शर्मा, नरेश शर्मा, रवि कुमार,तेजेंद्र मिगलानी, वेद लुथरा,समीर भक्कू, विशाल खत्री, आशुतोष गुप्ता, तुषार बांसल, कर्ण शर्मा,  वरुण शर्मा, रमेंद्र गंगी, रमन शर्मा,  वरिन्द्र  गुप्ता आदि शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.