Move to Jagran APP

गुरु ही शिष्य को परम पिता परमात्मा से मिलाता है: निगम बोध

भारत धर्म प्रचारक मंडल द्वारा श्री दंडी स्वामी निगम बोध तीर्थ महाराज की अध्यक्षता में संक्रांति पर्व निगम निकेतन धाम वेद मंदिर में संपन्न हुआ।

By JagranEdited By: Published: Wed, 13 Feb 2019 06:23 PM (IST)Updated: Wed, 13 Feb 2019 06:23 PM (IST)
गुरु ही शिष्य को परम पिता परमात्मा से मिलाता है: निगम बोध

संस, लुधियाना : भारत धर्म प्रचारक मंडल द्वारा श्री दंडी स्वामी निगम बोध तीर्थ महाराज की अध्यक्षता में संक्रांति पर्व निगम निकेतन धाम वेद मंदिर में संपन्न हुआ। इस अवसर पर स्वामी निगम बोध म. ने प्रचवन करते हुए कहा कि जब सूर्य भगवान मकर राशि से निकल कर कुंभ राशि में आते है तो फाल्गुन मास की संक्रांति होती है। इस माह में जो भक्त श्रद्धापूर्वक भक्ति करता है, दान पुण्य करता है उसके जन्म जन्मांतर के पाप नष्ट हो जाते हैं। मनुष्य अपने जीवन को इस संसार से मुक्त करना चाहता है तो उसे गुरु की शरण में आना ही होगा। गुरु ही अपने शिष्य को परम पिता परमात्मा से मिलाता है। सच्चे दिल से की गई भक्ति में ताकत होती है। इस अवसर पर स्वामी देवेश्वरानंद, विश्न सरुप चोपड़ा, शिवराम, मोहनी भार्गव, जगदीश शर्मा, बिट्टू प्रभाकर, चिरंजी लाल शर्मा, राम रत्न शर्मा, हरिओम सहगल, विक्की गुगलानी, अशोक शर्मा बोबी, आचार्य सत्यनारायण, पंडित दीप वशिष्ठ, राजिन्द्र कपूर, प्रदीप कालिया, नरेश शर्मा, विनोद सहगल, विनोद पुरी आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.