Move to Jagran APP

Punjab Vidhan Sabha Chunav: गुरलाल सिंह लाली लोक जनशक्ति पार्टी के नए पंजाब प्रधान नियुक्त

Punjab Vidhan Sabha Chunav लोक जनशक्ति पार्टी (लाेजपा) के राष्ट्रीय नेतृत्व में हुए बदलाव के बाद पार्टी ने प्रदेश इकाई में भी परिवर्तन किया है और गुरलाल सिंह लाली को नया पंजाब अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

By Vipin KumarEdited By: Published: Wed, 04 Aug 2021 12:02 PM (IST)Updated: Wed, 04 Aug 2021 12:02 PM (IST)
गुरलाल सिंह लाली लाेजपा के नए पंजाब अध्यक्ष नियुक्त। (जागरण)

जासं, लुधियाना। Punjab Vidhan Sabha Chunav : पंजाब में अगले साल हाेने वाले विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दलाें ने तैयारियां शुरू कर दी है। इसी कड़ी में लोक जनशक्ति पार्टी (लाेजपा) के राष्ट्रीय नेतृत्व में हुए बदलाव के बाद पार्टी ने प्रदेश इकाई में भी परिवर्तन किया है और गुरलाल सिंह लाली को नया पंजाब अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसका एलान पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राम जी सिंह ने लुधियाना के सर्किट हाउस में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान किया।

loksabha election banner

इस दाैरान प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए राम जी सिंह ने कहा कि पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. रामविलास पासवान के निधन के बाद पार्टी ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री पशुपतिनाथ पारस को अपना नया अध्यक्ष चुना है। इस दौरान रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान पर भी बरसे। उन्होंने कहा कि पार्टी के लोकतांत्रिक ढांचे को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया।

यह भी पढ़ें-पंजाब में अदाणी लाजिस्टिक्स पार्क बंद होने से आयातक व निर्यातक मुश्किल में, करोड़ों का माल फंसा

प्रदेश और जिला स्तर पर पार्टी में किए जा रहे बदलाव

वहीं पर संगठन में बदलाव के बाद अब प्रदेश स्तर और जिला स्तर पर भी बदलाव किए जा रहे हैं। इस श्रृंखला में पंजाब के युवा अध्यक्ष गुरलाल सिंह लाली को प्रदेश की कमान संभाली गई है जो एक मेहनती और कर्मठ नेता है।आने वाले दिनों में जिलों की इकाइयों का भी ऐलान किया जाएगा। वहीं पर किसानों को लेकर उन्होंने भाजपा की नीति का समर्थन किया और खेती कानूनों को किसानों और देश के हित में बताया। गुरलाल सिंह लाली में पार्टी हाईकमान का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है उसको बखूबी निभाएंगे और आगामी पंजाब विधानसभा चुनावों में पार्टी को जीत दिलाएंगे।

यह भी पढ़ें-Indian Railway News: पंजाब के हजाराें यात्रियों को साैगात, हाेशियारपुर के लिए चलेगी अनारक्षित विशेष ट्रेन; जानें कब हाेगी सेवा शुरू

यह भी पढ़ें-हरियाणा के किसान नेता चढूनी की सियासी आकांक्षा अब पंजाब में जागी, कहा- 2022 चुनाव में सभी 117 सीटों पर लड़ेंगे


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.