विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 28, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लुधियाना के माछीवाड़ा में 65 वर्षीय ग्रंथी ने नाबालिग लड़की से किया दुष्कर्म, गर्भवती न हो इसलिए खिलाता था दवा

By Vinay KumarEdited By:
Published: Mon, 28 Mar 2022 04:18 PM (IST)

लुधियाना के माछीवाड़ा में ग्रंथी ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। ...और पढ़ें

लुधियाना के माछीवाड़ा में ग्रंथी ने 15 साल की नाबालिग से दुष्कर्म किया।
लुधियाना के माछीवाड़ा में ग्रंथी ने 15 साल की नाबालिग से दुष्कर्म किया।

संवाद सहयोगी, श्री माछीवाड़ा साहिब। माछीवाड़ा पुलिस की ओर से एक 65 वर्ष के बुजुर्ग ग्रंथी को 15 वर्षीय मंदबुद्धि नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने के कथित आरोप में सोहण सिंह उर्फ सोहणी जो कि माछीवाड़ा ब्लाक के गांव का ही रहने वाला है के खिलाफ मामला दर्ज किया है। माछीवाड़ा पुलिस थाना में मंदबुद्धि लड़की की बुआ ने बयान दर्ज करवाए कि उसके भाई की एक 15 वर्षीय लड़की जो कि मंदबुद्धि है। 26 मार्च को जब वह अपने मायके घर आई तो उसे पता लगा कि उसकी नाबालिग भतीजी कोई दवा खाती है। पूछने पर उसने बताया कि यह दवा उसको सोहण सिंह उर्फ सोहणी ने दी। जब उसने अपनी मंदबुद्धि भतीजी को कुछ सख्ती से पूछा तो उसने बताया कि सोहण सिंह ने उसे एक मोबाइल फोन ले कर दिया हुआ था जिस पर फोन कर उसे अपने घर बुलाता था।

उक्त व्यक्ति उसकी मर्जी खिलाफ जा कर पिछले 3 महीनों से शारीरिक संबंध बनाता रहा और फिर उसने यह दवा ला कर दी और कहा कि यह खाने से वह ठीक रहेगी। माछीवाड़ा पुलिस की तरफ से सोहण सिंह जो कि निकट ही एक गांव के गुरुद्वारे में ग्रंथी के तौर पर सेवा निभा रहा है। उस खिलाफ मामला दर्ज कर नाबालिग लड़की का मेडिकल करवाया गया। माछीवाड़ा पुलिस की तरफ से सोहण सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ दौरान यह भी सामने आया कि हवस का शिकार बनाने वाली मंदबुद्धि लड़की को जो दवा देता था उसका कारण कि वह गर्भवती न हो जाए। थाना मुखी प्रकाश मसीह ने बताया कि सोहण सिंह को अदालत में पेश किया जायेगा और ओर पूछताछ भी की जा सकती है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।