पोते की चाह में पोती पर अत्याचर, गर्म तेल में डाले हाथ Ludhiana News
11 मार्च को दर्शना रानी ने पहले उसे मारपीट की और बाद में उसकी बच्ची को रसोई में ले गई। वहां पर चूल्हे पर रखे सरसों के तेल में हाथ डालकर उसे जला दिया।
लुधियाना, जेएनएन। नूरवाला रोड की पंचशील कॉलोनी में कलयुगी दादी ने दो साल की अपनी पोती के हाथ इस लिए जला दिए, क्योंकि वह पोता चाहती थी। उसने बहू से भी मारपीट की। थाना जोधेवाल पुलिस ने बहू की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में संगीता नाम की महिला ने बताया कि उसके दस साल का बेटा और दो साल की एक बेटी है। उसकी सास दर्शना रानी दाई है। बेटी होने से पहले ही वह कहने लगी थी कि उसे एक और पोता चाहिए। इसके लिए वह उसे दवा भी देना चाहती थी। संगीता ने बताया कि जब उसे बेटी हुई तो उसकी सास उससे घृणा करने लगी थी। वह उसे (संगीता) और उसकी दो वर्षीय बेटी को भी पीटती थी। यही नहीं वह कई बार कह चुकी है कि वह बच्ची को बेच देगी। दादी दर्शना रानी ने तो बच्ची को एक बार में कमरे में भी बंद कर दिया था, इसके बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को इसकी शिकायत दी। पुलिस ने आ कर बच्ची को उसके कमरे से बाहर निकाला था।
पीड़िता ने बताया कि 11 मार्च को दर्शना रानी ने पहले उसे मारपीट की और बाद में उसकी बच्ची को रसोई में ले गई। वहां पर चूल्हे पर रखे सरसों के तेल में हाथ डालकर उसे जला दिया। बच्ची को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। संगीता के अनुसार उसे व उसकी बेटी को दादी दर्शना रानी से जान का खतरा है। थाना जोधेवाल के एएसआइ रमेश कुमार ने कहा कि अभी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हुई है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें