Move to Jagran APP

Google meat : नेत्रदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए ऑनलाइन संकल्प पत्र भरवाने की दिलाई शपथ

पंजाब के सक्षम कार्यकर्ताओं को लॉकडाउन के दौरान और पिछले एक साल के दौरान सक्षम प्रकोष्ठ के लिए किए गए कामाें की बधाई दी और कहा कि कार्निया अंधत्व मुक्त पंजाब अभियान आंखों का दान चार अक्टूबर तक ऑनलाइन संकल्प पत्र भरने की अपील की।

By Vipin KumarEdited By: Published: Tue, 22 Sep 2020 01:36 PM (IST)Updated: Tue, 22 Sep 2020 01:36 PM (IST)
Google meat : नेत्रदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए ऑनलाइन संकल्प पत्र भरवाने की दिलाई शपथ
कार्निया अंधत्व मुक्त भारत अभियान काे लेकर अायाेजित गूगल मीट में माैजूद नेता। (जेएनएन)

लुधियाना, जेएनएन। कार्निया अंधत्व मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने के लिए सक्षम पंजाब की प्रांतीय बैठक गूगल मीट पर संपन्न हुई। मीट में 17 जिलों के 67 कार्यकर्ता शामिल हुए। राष्ट्रीय दिव्यांग सेवा संगठन, सक्षम ने काम्बा के इस अभियान के तहत लोगों मे नेत्रदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और आम लाेगाें को मृत्यु उपरांत अपने कार्निया नेत्रहीन लोगों को डोनेट करने की शपथ दिलाने के लिए राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ. सुकुमार ने

loksabha election banner

कार्निया अंधत्व निवारण कार्यक्रम' की विस्तार से जानकारी दी।

उन्हाेंने कहा कि पंजाब के सक्षम कार्यकर्ताओं को लॉकडाउन के दौरान और पिछले एक साल के दौरान सक्षम प्रकोष्ठ के लिए किए गए कामाें की बधाई दी और कहा कि कार्निया अंधत्व मुक्त पंजाब अभियान आंखों का दान चार अक्टूबर तक ऑनलाइन संकल्प पत्र भरने के लिए पंजाब के कार्यकर्ता ज्यादा से ज्यादा जागरूकता अभियान चलाएं।

यह कार्यक्रम  उपराष्ट्रपति वैकैया नायडू की प्रेरणा से चलाया जा रहा है। प्रांतीय सह प्रांत प्रचारक (आरएसएस)  नरिंदर कुमार ने काम्बा प्रोजेक्ट पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि किसी भी व्यक्ति के अंधेरे जीवन मे कार्निया दान के जरिये, रोशनी भरने से बड़ा पुण्य का कार्य क्या होगा। पंजाब अध्यक्ष डॉ. राजीव गुप्ता ह्रदय रोग विशेषज्ञ हीरो हार्ट, पंजाब प्रांत के नए पदाधिकारियों में समाजसेवी राकेश जैन को उपाध्यक्ष, शकृष श्रीवास्तव आइटी  सेल प्रमुख, डॉ. निखिल  काम्बा प्रमुख और डॉ. वैभव को सह प्रांत प्रमुख बनाया है।

कार्निया मुक्त भारत अभियान (CAMBA) का समापन अाठ अक्टूबर वर्ल्ड साइट डे को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी  द्वारा होगा आज की इस बैठक में सक्षम पंजाब के अध्यक्ष डॉ. राजीव गुप्ता उपाध्यक्ष राकेश जैन ,मंत्री रवि खुराना, प्रमोद कुमार प्रांत प्रचारक पंजाब, विजय पाल प्रांत संगठन मंत्री विश्व हिंदू परिषद पंजाब, क्षितिज गर्ग मंत्री सक्षम लुधियाना आदि उपस्थित थे।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.