Move to Jagran APP

गोल्डी युवा मैत्री संघ के पांचवी बार प्रधान बने

युवा मैत्री संघ की एक विशेष बैठक संघ कार्यालय में भाजपा नेता संजय कपूर व पूर्व पार्षद परमिदर मेहता की देख रेख में हुई। इस अवसर पर युवा मैत्री संघ के चुनाव कराएं गए। जिसमें प्रधान पद के लिए गोल्डी सभ्रवाल चेयरमैन पंडित राजन शर्मा का नाम प्रस्तावित किया गया। जिन्होंने सभी सदस्यों ने सर्व-सम्मति से चुन लिया गया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 01 Jun 2020 03:50 AM (IST)Updated: Mon, 01 Jun 2020 03:50 AM (IST)
गोल्डी युवा मैत्री संघ के पांचवी बार प्रधान बने

संस, लुधियाना : युवा मैत्री संघ की विशेष बैठक संघ कार्यालय में भाजपा नेता संजय कपूर व पूर्व पार्षद परमिदर मेहता की देखरेख में हुई। इस दौरान चुनाव करवाया गया जिसमें प्रधान पद के लिए गोल्डी सभ्रवाल, चेयरमैन के लिए पंडित राजन शर्मा का नाम प्रस्तावित किया गया। सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से इन दोनों को चुन लिया। इसके अलावा डॉ. वीके बिद्रा उप चेयरमैन, शैंपी खुराना वरिष्ठ उप-प्रधान, पंडित शिवम भारद्वाज व मिटू दुआ महासचिव, बृजमोहन बांसल, दिनेश तुली, विजय खटक, अमित ठाकुर उप प्रधान, अजय पाठक, अरुण गांधी, गौतम चायल, मनप्रीत सिंह मेहता सचिव, साहिल सहगल मीडिया सचिव, नीतीश धवन प्रचार सचिव, सौरव साहिल को कैशियर नियुक्त किया। इस दौरान सभ्रवाल ने कहा कि उनकी संस्था लगभग 20 वर्ष पुरानी है। हमारी संस्था 3डी है। पहला डी देश, दूसरा डी धर्म, व तीसरा डी धरती है। उन्होंने कहा कि संस्था ने नशे के खिलाफ युवाओं को जागरूक करने के लिए स्कूल, कॉलेज व अस्पतालों में अनेको कैंप लगाए है। संजय कपूर व परमिदर मेहता ने गोल्डी सभ्रवाल सहित संस्था के सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि इस संस्था के सदस्य बहुत ही मेहनती व नि:स्वार्थ भाव से लोगो की सेवा करने वाले है। जिस तरह कोरोना काल महामारी में गोल्डी सभरवाल ने अपनी टीम के साथ मिलकर लोगो की सेवा की है वो बहुत ही सराहनीय कार्य है जिसकी शहर में चारो तरफ से प्रशंसा की जा रही है। संजय कपूर और परमिदर मेहता ने गोल्डी सभ्रवाल सहित संस्था के सदस्यों को बधाई दी। गोल्डी ने कहा कि वह तनदेही के साथ इस जिम्मेदारी को निभाएंगे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.