हीरो संतोष ट्रॉफी : गोवा और सर्विसेज का जीत का क्रम बरकरार, दिल्ली-उड़ीसा को हराया
73वीं नेशनल फुटबॉल फॉर हीरो संतोष ट्रॉफी में शुक्रवार को गोवा और सर्विसेज ने जीत का क्रम बरकरार रखा।
By Edited By: Published: Sat, 13 Apr 2019 07:00 AM (IST)Updated: Sat, 13 Apr 2019 07:00 AM (IST)
संस, लुधियाना। 73वीं नेशनल फुटबॉल फॉर हीरो संतोष ट्रॉफी में शुक्रवार को गोवा और सर्विसेज ने जीत का क्रम बरकरार रखा। गोवा ने दिल्ली को, सर्विसेज ने उड़ीसा को हराया। गुरु नानक स्टेडियम में हो रहे टूर्नामेंट के पांचवे दिन दो मुकाबले हुए। पहले मुकाबलें में गोवा ने दिल्ली को 4-2 के अंतर से हराया। पहले हाफ में गोवा टीम ने दमदार खेल दिखाते हुए चेतन्या ने 31 मिनट में गोल कर 1-0 की बढ़त बना ली। दूसरे हाफ में दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। दूसरा गोल गोवा से ग्लेन मार्टिन ने 54वें मिनट में, लालापुरिया ने 68वें मिनट में गोल कर मुकाबला 3-0 की बढ़त बनाई। लेकिन मैच में वापसी करते दिल्ली के आयुष अधिकारी ने 78वें मिनट, 87 मिनट में गोल कर 3-2 पर ला खड़ा किया।
वहीं गोवा ने एक्स्ट्रा समय में 94वें मिनट में गोल कर 4-2 की बढ़त बना ली। गोवा के ग्लेन मार्टिन को 46वें मिनट में येलो कार्ड मिला। दूसरा मुकाबला सर्विसेज व उड़ीसा के बीच खेला गया। पहले हाफ में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने दमदार खेल दिखाया, लेकिन गोल नहीं कर पाए। पहला हाफ 0-0 की बराबरी पर रहा। दूसरे हाफ में सर्विसेज ने दमदार खेल से दो गोल दागे। मुकाबला सर्विसेज ने उड़ीसा को 2-0 से हरा दिया।
खिलाड़ियों ने दमदार खेल दिखाया है, आगे भी इस क्रम को बरकरार रखेंगे।
समीर, कोच गोवा टीम।
टीम के खिलाड़ियों ने निराशा जनक प्रदर्शन किया। आगे सुधार करने का प्रयास करेंगे।
परतोष कुमार शर्मा कोच, दिल्ली टीम।
आज ये होंगे मुकाबले
पंजाब फुटबॉल एसोसिएशन महासचिव हरजिंदर सिंह ने कहा कि शनिवार को पहला मुकाबला असम व सिक्किम के बीच सुबह 8.30 बजे और दूसरा पंजाब व महाराष्ट्र के बीच शाम चार बजे खेला जाएगा।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें