घर से स्कूल गई युवती लापता
घर से स्कूल गई एक 19 वर्षीय युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई।
By JagranEdited By: Published: Sat, 01 Jan 2022 06:23 PM (IST)Updated: Sat, 01 Jan 2022 06:23 PM (IST)
संसू, लुधियाना : घर से स्कूल गई एक 19 वर्षीय युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिवार की शिकायत पर थाना हैबोवाल की पुलिस ने महावीर कॉलोनी हैबोवाल निवासी मान सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी 19 वर्षीय बेटी 15 दिसंबर को पेपर देने स्कूल गई थी। पेपर देने के बाद वह वापस घर नहीं लौटी। जब उन्होंने तलाश की तो उन्हें पता लगा कि मान सिंह ने उनकी बेटी को अपने निजी स्वार्थ के लिए कहीं छिपा कर रखा हुआ है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें