लाडोवाल में पेड़ से लटका मिला किशोरी का शव
लाडोवाल स्थित रेलवे कॉलोनी में किशोरी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में एक पेड़ से लटका मिला।
जासं, लुधियाना : लाडोवाल स्थित रेलवे कॉलोनी में किशोरी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में एक पेड़ से लटका मिला। परिजनों की सूचना पाकर पहुंची थाना लाडोवाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी हुई है। लाडोवाल की रेलवे कालोनी में रहने वाली 12 वर्षीय रुकसार सातवीं कक्षा में पढ़ती थी, लेकिन किसी कारण पढ़ाई छोड़ दिया था। शुक्रवार को रुकसार के परिवार वाले काम पर गए हुए थे। घर आकर देखा तो रुकसार का शव घर के बाहर एक पेड़ लटक रहा था। मां सीमा देवी ने पुलिस को सूचना दी। मृतका का बिसरा जांच के लिए भेजा गया है। औलाद न होने पर व्यक्ति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
जासं, लुधियाना : हंबड़ा गांव में एक व्यक्ति ने औलाद न होने के गम में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। थाना लाडोवाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान गाव हंबड़ा निवासी सुखविंदर सिंह (42) के रूप में हुई है। मृतक सुखविंदर सिंह की पत्नी जसविंदर कौर के मुताबिक उनकी शादी को 15 साल हो गए। उनकी कोई भी औलाद नहीं हुई, जिस कारण सुखविंदर सिंह काफी परेशान चल रहा था। शनिवार सुबह सुखविंदर अपने कमरे में गया और उसके बाद बाहर नहीं आया। जसविंदर कौर ने जब कमरे में जाकर देखा तो अंदर सुखविंदर सिंह का शव पंखे के साथ लटक रहा था। जसविंदर कौर ने तुरंत शोर मचाना शुरू कर दिया। आसपास के लोग सुखविंदर सिंह को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया।