Move to Jagran APP

लड़की ने सहेली की मां पर लगाया अधेड़ से जबरन शादी करवाने का आरोप, एसएसपी मोगा के पास पहुंचा मामला

लड़की के अनुसार सहेली की मां ने उसे घर बुलाकर धमकाया और एक अधेड़ से जबरन उसकी शादी करवा दी। उसने उसके साथ कई दिन दुष्कर्म किया। अधेड़ ने उसे बताया कि उसने उसे खरीदा है। वह उसे रोज पीटता था। 5 अगस्त को वह भाग निकली।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Sun, 08 Aug 2021 01:58 PM (IST)Updated: Sun, 08 Aug 2021 01:58 PM (IST)
लुधियानी की युवती ने उसकी शादी जबरन अधेड़ से किए जाने का आरोप लगाय है। सांकेतिक चित्र।

संसू, लुधियाना। मोगा में रहने वाली एक महिला ने अपनी बेटी की सहेली की अधेड़ से शादी करवा दी। अधेड़ ने उसके साथ दुष्कर्म किया और कई दिन बंधक बनाकर रखा। एक दिन वह उसके चंगुल से मौका देखकर भाग निकली और लुधियाना पहुंच गई। दो युवकों की मदद से सिविल अस्पताल पहुंची और पुलिस को सूचित किया।

loksabha election banner

युवती ने बताया कि वह हैबोवाल इलाके में रहती है। उसकी दादी की तबीयत खराब होने के कारण माता-पिता गांव चले गए हैं। वह लुधियाना में अपनी आंटी के साथ रहने लगी। चंडीगढ़ रोड पर एक घर में बेबी केअर का काम करती है। दो साल पहले एक युवती से उसकी दोस्ती हो गई। कुछ दिन बाद सहेली की शादी हो गई। कुछ दिन पहले सहेली की मां का फोन आया और उसे मिलने के लिए मोगा बुलाया। वह 23 जुलाई को मोगा चली गई। वहां सहेली की मां ने उसे धमकाया और किसी अधेड़ से जबरन उसकी शादी करवा दी। उसके साथ कई दिन दुष्कर्म किया गया। अधेड़ ने उसे बताया कि उसने उसे खरीदा है। वह उसे रोज पीटता था। पांच अगस्त सुबह जब सभी सोए हुए थे तो वह भाग निकली। इस बारे में एसएसपी मोगा को भी शिकायत दी है।

सब्जी लेने गई लड़की लापता

लुधियाना। साहनेवाल में घर से सब्जी लेने गई एक 14 वर्षीय लड़की संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। थाना साहनेवाल की दी शिकायत में लड़की की माता ने बताया कि उसकी 14 वर्षीय बेटी दो अगस्त की दोपहर घर से बाजार सब्जी लेने गई थी। काफी समय गुजर गया लेकिन वह घर नहीं लौटी। तलाशने पर भी उसका कुछ पता न लगा तो शिकायत पुलिस को दी गई। परिवार का कहना है कि उनकी बेटी को किसी ने अगवा कर लिया है। पुलिस ने केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें - Tokyo Olympics: हरियाणा में महिला हॉकी खिलाड़ियों को मिलेंगे 50-50 लाख, पंजाब में Gurjit Kaur को कुछ नहीं


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.