44 मेडल प्राप्त कर जीएचजी के खिलाड़ी बने चैंपियन
जीएचजी अकादमी के खिलाडियों ने सीनियर एथलेटिक मीट में 44 पदक प्राप्त कर चैंपियन रहे।
संवाद सहयोगी, जगराओं
जीएचजी अकादमी में पि्रंसिपल दीप कुमार शर्मा ने बताया कि लुधियाना सहोदय कांप्लेक्स (पश्चिमी जोन ) की सीनियर एथलेटिक मीट का आयोजन सत्या भारती स्कूल में पि्रंसिपल रविदर कौर और डीपीई विजय कुमार के नेतृत्व में हुआ। जिसमें विभिन्न 24 स्कूलों ने भाग लिया।
इस मौके जीएचजी अकादमी के खिलाडि़यों ने डीपीई हरविदर सिंह रुमी और परमजीत सिंह की अगुवाई में भाग लेते हुए खेल का शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवर ऑल ट्रॉफी और चैंपियनशिप जीती। जीएचजी अकादमी के खिलाड़ियों ने 15 सोने, 22 चांदी और 22 कांस्य (कुल 44) मैडल हासिल किए।
100, 200, 400 और 600 मीटर दौड़ के अलावा लंबी छलांग, गोला फेंकना, रिले रेस, अंडर 9, 11 लड़के और लड़कियों ने शानदार खेल प्रदर्शन किया। इन मुकाबलों में सत्या भारती स्कूल ने पहला स्थान हासिल कर ओवर ऑल ट्रॉफी पर कब्जा किया।
जीएचजी अकादमी ने दूसरा स्थान और बाबा श्री चंद पब्लिक स्कूल नूरपुरा ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर 11 में सिमरजोत कौर श्री चंद पब्लिक स्कूल और यूनिराइस स्कूल के साहिबजोत सिंह ने बेस्ट एथलीट का खिताब हासिल किया। इन मुकाबलों में विजयी खिलाडि़यों को प्रिंसिपल दीप कुमार शर्मा, मैनेजर दर्शन सिंह ने मैडल पहना कर सर्टीफिटेक बांट कर सम्मानित किया। स्कूल कमेटी के चेयरमैन गुरमेल सिंह मल्ली और डायरेक्टर बलजीत सिंह मल्ली ने विदेश से इस एथलेटिक मीट की शानदार सफलता पर प्रिंसिपल और स्टाफ सदस्यों तथा स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ियों को बधाई दी।
इन्होंने बढ़ाया मान
पि्रंसिपल ने बताया कि स्कूल की छात्रा ईशा बाठ ने 100, 200 मीटर रेस और लंबी छलांग में पहला स्थान हासिल करके गोल्डन गर्ल्स का खिताब हासिल किया। गुरनूरवीर कौर ने 400 और 800 मीटर रेस में पहला स्थान, करनप्रीत सिंह ने 400 मीटर रेस में, जोबनप्रीत सिंह ने 200 मीटर रेस, हरजशनप्रीत सिंह ने लंबी छलांग में, सुखप्रीत कौर ने गोला फेंकने और डिसक्स थ्रो में दूसरा स्थान हासिल किया।
अंडर 17 के खिलाड़ियों ने दिखाया दम
राजवीर कौर ने अंडरवर्ग-17 में 800 मीटर रेस में पहला, 100 मीटर रेस में दूसरा स्थान, हर्शप्रीत कौर ने 200 मीटर रेस, हरप्रीत सिंह ने 300 मीटर रेस, महकप्रीत कौर ने 400 मीटर रेस में पहला स्थान हासिल किया। गुरप्रीत सिंह ने 200 मीटर रेस में दूसरा और 100 मीटर रेस में तीसरा स्थान हासिल किया। प्रगट सिंह ने गोला फेंकने और डिस्कस थ्रो में दूसरा स्थान हासिल किया।
रिले रेस में छाई लड़कियां
अंडरवर्ग-17 लड़कियों की रिले टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया। इसी तरह अंडरवर्ग-14 वर्ष लड़कों ं की रिले टीम ने पहला स्थान हासिल किया। दिलजोत कौर ने 100 मीटर रेस में पहला, साहिलप्रीत सिंह ने लंबी छलांग में दूसरा और 100 मीटर रेस में तीसरा स्थान हासिल किया। अंडरवर्ग-19 लड़कों और लड़कियों की टीम ने रिले रेस में दूसरा स्थान हासिल किया।
इन्होंने खिलाड़ियों को दी बधाई
सीनियर एथलेटिक मीट में शानदार खेल प्रदर्शन कर स्कूल का झंडा बुलंद करने वाले खिलाड़ियों के स्कूल पहुंचने पर पि्रंसिपल दीप कुमार शमर, मैनेजर हरविदर सिंह संधू और दर्शन सिंह ने मेडल पहना कर सम्मानित किया। स्कूल कमेटी के चेयरमैन गुरमेल सिंह मल्ली और डायरेक्टर बलजीत सिंह मल्ली ने यूके से सभी खिलाडियों और स्कूल प्रिसिपल तथा डीपीई को बधाई दी।