लुधियाना के जगराओं में जीएचजी अकादमी ने मांं बोली दिवस मनाया, भाषा की अहमियत के बारे दी जानकारी
लुधियाना के जगराओं में जीएचजी अकादमी में प्रिंसिपल पूनम शर्मा की अगुवाई में मां बोली दिवस मनाया गया। अध्यापिका अमृतपाल कौर ने विद्यार्थियों को मांं बोली की अहमियत के संबंध में जानकारी दी देते हुए कहा कि व्यक्ति भले ही कितनी भी भाषाएं सीख ले।
जगराओं, जेएनएन। लुधियाना के जगराओं में जीएचजी अकादमी में प्रिंसिपल पूनम शर्मा की अगुवाई में मां बोली दिवस मनाया गया। इस मौके अध्यापिका अमृतपाल कौर ने विद्यार्थियों को मांं बोली की अहमियत के संबंध में जानकारी दी देते हुए कहा कि व्यक्ति भले ही कितनी भी भाषाएं सीख ले लेकिन अपने मन की भावनाओं को केवल अपनी मांं बोली से ही व्यक्त कर सकता है।
उन्होंने कहा कि मां बोली में ही कौम का सभ्याचार और विरसा समाया होता है। उन्होंने मां बोली के संबंध में रजब अली की लिखी हुई कविता तू मिश्री वर्गी लगदी है, जद बुलां विचों किरदी ऐं.. गाकर सुनाई। इस मौके प्रिंसिपल पूनम शर्मा ने कहा कि अपनी मां बोली का हमेशा सत्कार करना चाहिए। मां बोली केवल क्षेत्र में ही नहीं बल्कि दुनिया भर में आपकी पहचान होती है।
सुरेश जैन को समाज गौरव अवार्ड से किया सम्मानित
भगवान महावीर सेवा संस्थान की ओर से 14 दिव्यांग बंधुओं के लिए निशुल्क चेकअप कैंप ऋषि नगर दिव्यांग सहायता केंद्र में लगाया। उद्योगपति सुरेश जैन, मालिक सुधर्मा क्लाथिंग कंपनी प्रा. लिमिटेड के परिवार मीनू जैन, यशिका जैन की ओर से नवनीत जैन के जन्मदिन के उपलक्ष में नौ दिव्यांगों को ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर बनावटी अंग दिए गए। इस मौके पर संस्थान के अध्यक्ष राकेश जैन व उपाध्यक्ष राजेश जैन ने सुरेश जैन को समाज गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें