गणपति महोत्सव में बच्चों ने मचाई धूम, भगवान की लीलाओं का किया बखान
स्थानीय अमलोह रोड पर सन सिटी कालोनी में मनाए जा रहे गणपति महोत्सव में बच्चों की धूम रही।
खन्ना, जेएनएन। स्थानीय अमलोह रोड पर सन सिटी कॉलोनी में मनाए जा रहे गणपति महोत्सव में बच्चों की धूम रही और सन सिटी कॉलोनी के बच्चों द्वारा भगवान की लीलाओं को अपनी कला के माध्यम से मंच पर उतारकर रख दिया। बच्चों जिया कांसल, कायरा कांसल, अर्शिया कांसल, आदर्श कांसल, अर्शिया अग्रवाल, जशन अग्रवाल, भक्ति गुप्ता, हृद्यांश गुप्ता, अनुज गुप्ता, किंशु, रिधिमा, अर्पिता, रिधिमा, शुभम, राघव बत्ता, पलक बत्ता, अपूर्व बत्ता, मनपुनीत, साहस, दिप्ति सूद, हितेष सूद, गुरनूर, गुरलीन, हर्षीन, माधव सहगल, शिवाय सहगल, वंशिका, सक्षम, जाह्नवी, साची, साकेत गुप्ता, जतलीन पुन्नू, सोनू शर्मरा, अल्का शर्मा, दीक्षा शर्मा, भक्ति मैनी, रूद्रा मैनी, ग्रेसिका देवगन, युवराज देवगन, आर्यन भी मौजूद रहे।
बच्चों द्वारा राधा कृष्ण डांस, गणपति वंदना, शिव भगवान की लीलाओं, कृष्ण सुदामा प्ले, प्यानो प्ले, डांडिया, कृष्ण रास लीला के साथ साथ पिता तथा गुरू को समर्पित भाषण इत्यादि से ऐसा समां बांधा कि उपस्थित प्रत्येक श्रद्धालु मंत्रमुग्ध दिखाई दिया। इस मौके आयोजकों द्वारा प्रतिभागी बच्चों को सम्मानित भी किया गया। इस मौके सन सिटी वेलफेयर सोसायटी प्रधान सुनील ग्रोवर, गणपति उत्सव कमेटी प्रधान मोहन लूथरा, पार्षद कविता गुप्ता, अनिल बधावन, सुशील हैप्पी, परमेश सूद, परवेश सूद, टिवाणा, जसवीर सिंह, राजिंदर मनोचा, बंटी जगदेओ, पारस कोहली, सुभाष अग्रवाल, समीर अग्रवाल, परमजीत सिंह, राजेश गर्ग, डा जयदीप चाहल, अशोक गर्ग, रघुबीर चंद, अरविंद कांसल, योगेश कांसल, सिप्पी कांसल, राकेश मैनी, अरविंद गुप्ता, अमरजीत अरोड़ा, प्रबोध सूद, अवतार जीत शर्मा, राकेश कुमार, राज कुमार सिंगला, रंजू जिंदल, राजू अमलोह, अशोक बांसल, कुलदीप शर्मा, ओम प्रकाश भाटिया, अश्वनी धवन, लवली धवन, पन्नू भी उपस्थित रहे।