अगले साल आने का वादा कर गमसा एक्सपो ने कहा, अलविदा
गमसा एक्सपो इंडिया 2020 को लुधियाना में शानदार सफलता मिला है और इससे शहर में निटवेयर गारमेंट मैन्युफैक्चरर्स द्वारा भी काफी शानदार रिस्पांस मिला है। गमसा एक्सपो का समापन मंगलवार को हुआ। एक्सपो का आयोजन बहादुरके रोड स्थित दाना मंडी में संपन्न हुआ। एक्सपो पिछले चार दिनों में इनोवेशन का एक शानदार सेंटर बनी रही और चार दिनों में 50000 से अधिक लोगों ने प्रदर्शनी का दौरा किया। गमसा एक्सपो इंडिया 2020 ने भी अपनी भागीदारी के लिए प्रदर्शकों को सुविधा प्रदान की और अगले वर्ष 2021 के लिए उनके समर्थन की मांग की। एक्सपो के दौरान चीनी कोरियाई ताइवान और
जासं, लुधियाना : पिछले चार दिन से इनोवेशन का केंद्र रहा गमसा एक्सपो इंडिया-2020 सोमवार को संपन्न हो गया। यह सफल रहा और इसे निटवेयर गारमेंट मेन्युफैक्चरर्स का काफी शानदार रिस्पांस मिला।
यह एक्सपो बहादुरके रोड स्थित दाना मंडी में लगा। तीन जनवरी को शुरू हुए इस एक्सपो में 50,000 से अधिक लोगों ने दौरा किया। गमसा एक्सपो इंडिया 2020 ने भी अपनी भागीदारी के लिए प्रदर्शकों को सुविधा प्रदान की और अगले वर्ष 2021 के लिए भी अच्छा रिसपांस देने की अपील कर संपन्न हो गया। एक्सपो में चीनी, कोरियाई, ताइवान और यूरोपीय मशीनों की विस्तृत रेंज पेश की गई थी। उनके साथ ही मेक इन इंडिया मशीनों ने भी एक्सपो में अपना प्रभाव जमाया। निर्माताओं ने स्वदेशी निर्मित मशीनों को प्रदर्शित करने के लिए काफी मेहनत की और उन्हें अच्छी प्रतिक्रिया भी मिली। यह भारत के लिए विदेशी उत्पादों से स्वतंत्र होने के लिए एक अच्छा कदम है। निटिग मशीनों से, मिनी बॉयलर से पैकेजिग मशीनों तक; कोई भी भारतीय उत्पादों को विदेशी उत्पादों के साथ गर्व से टक्कर देते हुए देख सकता है।
राम कृष्ण, चेयरमैन गमसा एक्सपो इंडिया-2020 ने एक्सपो में अपना विश्वास दिखाने और गारमेंट्स निर्माण के लिए सबसे आधुनिक मशीनों और प्रौद्योगिकी के प्रदर्शन करने के लिए सभी का धन्यवाद दिया। नरिदर कुमार, प्रेसिडेंट, गमसा एक्सपो इंडिया 2020 ने एग्जीबिटर्स के साथ-साथ इंडस्ट्री सेक्टर को भी उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने आगे कहा कि इस वर्ष एक्सपो एक और भी बड़ी सफलता दर्ज करने में सफल रहा है। इसका उद्देश्य भारत के मैनचेस्टर लुधियाना में इंडस्ट्री के दरवाजे पर नवीनतम तकनीक प्रदान करना है। इस दौरान भारी संख्या में इंडस्ट्री को आर्डर मिले हैं और आने वाले एक दो माह में नई मशीनों के इंस्टाल होने से लुधियाना होजरी उद्योग अपग्रेड होकर प्रोडक्शन को और बढ़ाएगा।