Move to Jagran APP

Fraud In Ludhiana: लुधियाना में बड़ी जालसाजी, लोन के 5.30 लाख अपने नाम ट्रांसफर कराए

Fraud In Ludhiana शहर के एक जालसाज ने एक व्यक्ति को बैंक से मिले लोन के 5.30 लाख रुपये धोखे से अपने नाम ट्रांसफर करा लिए। अब थाना डिवीजन नंबर 2 पुलिस ने उसके खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।

By Vipin KumarEdited By: Published: Sun, 01 Aug 2021 02:59 PM (IST)Updated: Sun, 01 Aug 2021 02:59 PM (IST)
Fraud In Ludhiana: लुधियाना में बड़ी जालसाजी, लोन के 5.30 लाख अपने नाम ट्रांसफर कराए
जालसाज ने व्यक्ति को मिले लोन के 5.30 लाख रुपये धोखे से अपने नाम ट्रांसफर कराए। (सांकेतिक तस्वीर)

जासं, लुधियाना। Fraud In Ludhiana: शहर के एक जालसाज ने एक व्यक्ति को बैंक से मिले लोन के 5.30 लाख रुपये धोखे से अपने नाम ट्रांसफर करा लिए। अब थाना डिवीजन नंबर 2 पुलिस ने उसके खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है। एएसआइ राजवंत सिंह ने बताया कि उक्त आरोपित दोराहा स्थित माधो मंगत कालोनी निवासी करण कांगड़ा है।

loksabha election banner

पुलिस ने जवाहर नगर कैंप निवासी बंटी की शिकायत पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया। फरवरी 2020 में पुलिस कमिश्नर को दी शिकायत में उसने बताया कि आरोपित ने उसे सूफीयां चौक स्थ्ज्ञित बैंक आफ इंडियां की ब्रांच से 5.30 लाख रुपये का पर्सनल लोन पास करवा दिया था। मगर उसने धोखे से वह रकम अपने खुद के अकाउंट में ट्रांसफर करा ली।

मामले की जांच कर रहे अधिकारियों ने आरोप सही पाए जाने पर उसके खिलाफ केस दर्ज करने की सिफारिश कर दी। डीए लीगल की राय लेने के बाद पुलिस ने आरोपित पर केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है। बता दें कि इससे पहले भी आरोपित पर लोन के नाम पर ठगी मारने के आरोप में कई केस दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें-घर से काम पर गया व्यक्ति लापता

घर से काम पर गया व्यक्ति लापता हो गया। हर संभावित जगह और रिश्तेदारों के यहां तलाश करने पर जब उसका कोई सुराग नहीं लगा तो मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। अब थाना टिब्बा पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके छानबीन शुरू की है।

एएसआई गुरदेव सिंह ने बताया कि उक्त केस ग्रेवाल कालोनी निवासी किस्मती देवी की शिकायत पर दर्ज किया गया। अपने बयान में उसने बताया कि 28 जुलाई को उसका 42 वर्षीय पति मोती राय घर से काम पर गया और लौट कर नहीं आया। उसे आशंका है कि किसी ने अपने निजी स्वार्थ के लिए उसे अगवा करके बंधक बना रखा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.