डेढ़ लाख ले मलेशिया भेजा, जंगलों में करवाया काम, 1 माह बाद लौटे युवक ने सुनाई दास्तां
शहर के एक कबूतरबाज ने न्यू शिव पुरी के संतोख नगर निवासी व्यक्ति को मोटी कमाई के सब्जबाग दिखा मलेशिया भेज दिया। आरोपित ने उसे वर्क परमिट दिलाने का झासा देकर डेढ़ लाख रुपये भी ऐंठ लिए। एक महीना वहा धक्के खाने के बाद पीड़ित कर्ज लेकर वापस घर लौटा।
By Edited By: Published: Mon, 29 Oct 2018 02:02 PM (IST)Updated: Mon, 29 Oct 2018 02:05 PM (IST)
जागरण संवाददाता, लुधियाना : शहर के एक कबूतरबाज ने न्यू शिव पुरी के संतोख नगर निवासी व्यक्ति को मोटी कमाई के सब्जबाग दिखा मलेशिया भेज दिया। आरोपित ने उसे वर्क परमिट दिलाने का झासा देकर डेढ़ लाख रुपये भी ऐंठ लिए। एक महीना वहा धक्के खाने के बाद पीड़ित कर्ज लेकर वापस घर लौटा। अब उसने आरोपित के खिलाफ कमिश्नर पुलिस को शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है। कमिश्नर ने मामले की जाच एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग विंग को सौंप दी है। अपनी शिकायत में संतोख नगर की गली नंबर साढ़े चार निवासी जसविंदर सिंह उर्फ कूकू ने बताया कि वह यहा मेहनत मजदूरी का काम करता है। उसी के इलाके में रहने वाले उक्त आरोपित ने उसे मलेशिया में जाकर काम करने के लिए उकसाया था। उसे बताया गया कि वहा उसे 40 से 45 हजार रुपये वेतन मिलने के साथ खाने का भी इंतजाम होगा। मलेशिया पहुंचने पर आरोपित के लोगों ने उसे एयरपोर्ट पर रिसीव कर लिया। वो लोग उसे जंगल में ले गए। उसे बताया गया कि उसे वहीं पर रहना पड़ेगा। वहा उससे 12 घटे काम कराया गया, मगर उसके बदले में एक पैसा नहीं दिया गया। उसके बाद उसे एक फैक्ट्री ले जाया गया। वहा भी काम कराने के बाद उसे बिना पैसे दिए निकाल दिया गया। पता चलने पर उसके परिवार ने 42 हजार रुपये का इंतजाम करके उसके पास भेजे। जिसके बाद वो वापस घर लौट सका। अब वो कर्ज पर लिए हुए पैसों का 15 हजार रुपये ब्याज भर रहा है। पैसे मांगे तो धमकाना शुरू कर दिया वापस लौट कर जब कूकू ने एजेंट से मिल कर अपने साथ हुए धोखे के बारे में बात कर अपने पैसे वापस मागे तो उसने धमकाना शुरू कर दिया। जिसे सुनकर उसकी पत्नी डिप्रेशन में चली गई। उसने माग की है कि आरोपित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करके उसे इंसाफ दिलाया जाए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें