Move to Jagran APP

लुधियाना स्टॉक एक्सचेंज के पूर्व प्रेसीडेंट जसपाल सिंह का निधन, दिल्ली में चल रहा था इलाज

जसपाल सिंह की लुधियाना में साइकिल पार्ट्स की फैक्ट्री है। पिछले दिनों तबीयत खराब होने पर उन्हें डीएमसी लुधियाना में एडमिट कराया गया था।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Wed, 22 Jul 2020 03:07 PM (IST)Updated: Wed, 22 Jul 2020 03:07 PM (IST)
लुधियाना स्टॉक एक्सचेंज के पूर्व प्रेसीडेंट जसपाल सिंह का निधन, दिल्ली में चल रहा था इलाज
लुधियाना स्टॉक एक्सचेंज के पूर्व प्रेसीडेंट जसपाल सिंह का निधन, दिल्ली में चल रहा था इलाज

लुधियाना, जेएनएन। लुधियाना स्टॉक एक्सचेंज के पूर्व प्रेसीडेंट जसपाल सिंह का बुधवार सुबह निधन हो गया। उनके देहांत शहर के कारोबारी जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। जसपास लंबे समय से बीमार थे और उनका दिल्ली के एक अस्पताल में उपचार चल रहा था। मॉडल टाउन निवासी जसपाल सिंह की मुख्य रूप से साइकिल पार्ट्स बनाने की फैक्ट्री है। उनके दो बेटे और एक बेटी है और तीनों बच्चों की शादी हो चुकी है।

loksabha election banner

जसपाल सिंह कई बार स्टॉक एक्सचेंज के प्रेसीडेंट रह चुके हैं। पिछले दिनों उनकी तबीयत खराब होने पर उन्हें डीएमसी लुधियाना में एडमिट कराया गया था। इसके बाद घरवालों ने अपनी मर्जी से उन्हें दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती करवाया जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। वह करीब एक सप्ताह तक डीएमसी और उसके बाद इतने ही समय तक दिल्ली के अस्पताल में भर्ती रहे।

बुधवार सुबह करीब 11:12 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। जसपाल सिंह के बड़े लड़के का नाम सिमरत और छोटे का नाम मनमीत है। बेटे सिमरत की एक बेटी है। मनमीत की भी एक बेटी है। जबकि बेटी रीतू  की भी शादी लुधियाना में ही हुई है। परिजन बताते हैं कि हॉट ब्रेड वाले उनके रिश्तेदार हैं। जसपाल सिंह के निधन की सूचना मिलते ही काफी परिजन उनके घर पहुंच चुके हैं। फिलहाल, उनका पार्थिव शरीर लुधियाना लाया जा रहा है। हॉट ब्रेड वाले के रिश्तेदार है।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.