Ludhiana Boy Kidnapping: लुधियाना में बच्चे के अपहरण मामले में कांग्रेस के पूर्व सरपंच गिरफ्तार, , तीन अन्य की तलाश
Ludhiana Boy Kidnapping लुधियाना पुलिस के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक हरजिंदर अपने आप को पुलिस मुलाजिम भी बताया करता था। पुलिस ने पोलो गाड़ी से पुलिस की वर्दी पुलिस की बेल्ट और पुलिस का फर्जी आइ कार्ड भी बरामद किया है।
लुधियाना, माेगा, जेएनएन। Ludhiana Boy Kidnapping: लुधियाना पुलिस ने अपहरण मामले में कांग्रेस के पूर्व सरपंच रछपाल सिंह को असलहा समेत गिरफ्तार किया है जबकि मास्टरमाइंड ड्राइवर समेत तीन लोगों की तलाश की जा रही है। पुलिस कमिश्नर राकेश अग्रवाल ने बताया कि पकड़ा गया आरोपित जीरा के गांव मल्लूवाल निवासी रछपाल सिंह है।
इसके अतिरिक्त पुलिस को फाजिल्का निवासी ड्राइवर हरिंदरपाल सिंह, जीरा के गांव अमरगढ़ बाड़ियां निवासी लाल सिंह तथा फाजिल्का के थाना अरनीवाल के गांव झोटियां वाली ढाणी निवासी सुखदेव सिंह उर्फ सुक्खा की तलाश है। पुलिस ने काबू किए गए आरोपित के कब्जे से .32 बोर का एक रिवाल्वर, उसके 35 जिंदा कारतूस, एक एयर पिस्टल, .12 बोर की डबल बैरल गन, एक सिंगल बैरल गन, .12 बोर के 62 जिंदा कारतूस तथा 2 चले हुए कारतूस बरामद किए हैं। रछपाल सिंह को वीरवार अदालत में पेश किया जाएगा
पुलिस की वर्दी व फर्जी आइडी कार्ड बरामद?
पुलिस के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक हरजिंदर अपने आप को पुलिस मुलाजिम भी बताया करता था। पुलिस ने पोलो गाड़ी से पुलिस की वर्दी, पुलिस की बेल्ट और पुलिस का फर्जी आइ कार्ड भी बरामद किया है। हालाकि इस बात की अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
हरजिंदरपाल के खिलाफ दर्ज केस
साल 2006 में सरहिंद में धोखाधड़ी का केस।
साल 2010 में थाना अरनीवाल में अपहरण व हत्या का केस।
साल 2010 में थाना अरनीवाल में चोरी व धोखाधड़ी का केस।
साल 2010 में हरियाणा के थाना रतिया में असलहा एक्ट का केस।
साल 2017 में राजस्थान के थाना सूरतगढ़ में अपहरण व डकैती का केस।
सुखदेव ङ्क्षसह सुखा के खिलाफ दर्ज केस
2008 में थाना अरनीवाल में नशा तस्करी का केस।
2009 में थाना अरनीवाल में नशा तस्करी का केस।
2017 में थाना सरदूलगढ़ में अपहरण व डकैती का केस।
2019 में थाना अरनीवाल में मारपीट का केस।
2020 में हरियाणा के थाना रतिया में डकैती का केस।
2020 में थाना अरनीवााल में चोरी व धोखाधड़ी का केस।
लाल सिंह पर दर्ज केस
2004 में जीरा के थाना सदर में अपहरण व मारपीट का केस।
2014 में जीरा के थाना सदर में हत्या का केस।