श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए जगराओं से साढ़े चार लाख रुपये एकत्रित
अयोध्या में श्रीराम दरबार मंदिर के निर्माण के जगराओं शहर में धन संग्रह अभियान शुरू जारी है। यह जानकारी राष्ट्रीय स्वं सेवक संघ व विश्व हिंदू परिषद के सदस्य डा. भारत भूषण सिगला ने दी।
जागरण संवाददाता, जगराओं : अयोध्या में श्रीराम दरबार मंदिर के निर्माण के जगराओं शहर में धन संग्रह अभियान शुरू जारी है। यह जानकारी राष्ट्रीय स्वं सेवक संघ व विश्व हिंदू परिषद के सदस्य डा. भारत भूषण सिगला ने दी। उन्होंने बताया कि मंदिर निर्माण को लेकर धन संग्रह के लिए दस लाख कूपन व रसीदें आई है। शहर की गली-गली व डोर टू डोर कलेक्शन की शुरूआत माघ संक्राति से शुरू कर दी है। अब राष्ट्रीय स्वं सेवक संघ व विश्व हिंदू परिषद की पांच टीमें क्लेक्शन करने में जुटी है। उन्होंने बताया कि इस कूपन व रसीद में 10 रुपये , 100 रुपये व 1000 रूपए की धनराशि है। इसमें कोई भी व्यकितक्अपनी इच्छा से राम दरबार मंदिर के निर्माण में अपनी सहयोग धनराशि दे सकता है।
उन्होंने बताया कि अभी तक जगराओं में श्रीराम मंदिर दरबार के लिए साढ़े चार लाख रुपये की कलेक्शन हो गई है, जिसमें विजय कुमार वर्मा ने एक लाख रुपये, डा. भारत भूषण सिगला, रविदर सिंह वर्मा, रविदर बांसल, राज कुमार वर्मा ने 21000-21000 रुपये की धनराशि दान की है। आयोध्या में श्री राम दरबार मंदिर निर्माण की कलेक्शन करने की टीमों में राजेश कुमार लूंबा, विनय कुमार शमा,विवेक कुमार गुप्ता, नवीन गोयल, बॉबी गोयल, शम्मी मेहता, दीपक वर्मा, रवि कुमार व अन्य शामिल है।