लुधियाना की इस रसाेई में 10 रुपये में मिलेगा भरपेट खाना, राम मंदिर के भूमि पूजन पर संताें ने किया शुभारंभ
लुधियाना में एक एेसी रसाेई बनाई गई है जिसमें मात्र दस रुपये में किफायती दाम पर भरपेट भाेजन का लुत्फ उठाया जा सकता है। यह रसाेई श्री हिंदूू न्यायपीठ द्वारा संचालित की गई है।
लुधियाना, जेएनएन। श्रीराम मंदिर को समर्पित दीवान टोडर मल्ल रसोई का शुभारंभ संतजनों ने शिवपुरी में किया। 10 रुपये में भरपेट खाना दोपहर 12 से तीन बजे तक उपलब्ध रहेगा। सप्ताह के छह दिन सोमवार से शनिवार यहां कोई भी व्यक्ति खाना खा सकता है। श्री हिंदूू न्यायपीठ द्वारा संचालित रसोई के बारे में पीठ प्रवक्ता प्रवीण डंग ने बताया कि संतजनों के आदेश पर सुविधा का आगाज अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर की भूमि पूजन वाले शुभ दिन रखा।
मंत्रोच्चारण, पूजन करके किचन का शुभारंभ करने के बाद स्वामी रामेश्वरनंद महाराज, स्वामी अध्यात्मानंद महाराज ने कहा कि दीवान टोडर मल्ल के नाम से पुण्य कार्य को शुरू करना भाईचारे के लिए मिसाल है। स्वामी रामेश्वर दास त्यागी, स्वामी अध्यात्मानंद महाराज ने मंत्रोच्चारण, विधि विधान के साथ पूजन करके किचन का शुभारंभ किया। डंग ने रसोई के नामकरण की जानकारी देते बताया कि दीवान टोडर मल्ल का नाम सनातन धर्म और सिख इतिहास में सदैव सम्मानीय रहेगा।
दीवान टोडर मल्ल रहे अमर
दीवान टोडर मल्ल ने फर्ज निभाते हुए गुरु साहिब के प्रति जो निष्ठा, समर्पण भावना, वफादारी दिखाई उससे वह सदा के लिए अमर हो गए। स्वामी रामेश्वरनंद महाराज, स्वामी अध्यात्मानंद महाराज ने कहा कि दीवान टोडर मल्ल के नाम से पुण्य कार्य को शुरू करना सिख और हिन्दू भाईचारे के लिए मिसाल है। इस अवसर पर कुलदीप जैन, भूपिदर बंगा, प्रमोद सूद, प्रवेश टिक्का, कमल, कुलदीप जैन, रजत सूद, मदनलाल डंग, कमलजीत सिंह मौजूद रहे।