Ludhiana Weather Update: लुधियाना में सुबह और शाम को बढ़ने लगी ठंड, न्यूनतम पारा 13 डिग्री तक लुढ़का
Ludhiana Weather Forecast लुधियाना में रात में पारा 13 डिग्री सेल्सियस तक गिर रहा है। सुबह 5 से 6 बजे के बीच तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है। शुक्रवार सुबह लोगों को यहां गुलाबी ठंड का एहसास हुआ।
लुधियाना, जेएनएन। सर्दियों की आहट के साथ ही महानगर में अब सुबह-शाम हल्की ठिठुरन शुरू हो गई है। शुक्रवार सुबह भी सड़कों पर हल्की धुंध नजर आई। वहीं सुबह-सुबह सैर कर रहे लोगों ने ठंडक महसूस की। शाम ढलने के बाद भी ठंड एकाएक बढ़ रही है। रात में पारा 13 डिग्री सेल्सियस तक आ रहा है। सुबह 5 से 6 बजे के बीच तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रह रहा है। शुक्रवार को भी सुबह गुलाबी ठंड का एहसास हुआ। सुबह छह बजे अधिकतम तापमान 14 डिग्री सैल्सियस के आसपास रहा।
आगमी दिनों में और गिर सकता है रात का तापमान
जैसे जैसे दिन चढ़ा तो तापमान भी बढ़ने लगा। सुबह 9 बजे बजे के करीब अधिकतम तापमन 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले कुछ दिन तक मौसम खुश्क रहेगा। हालांकि रात के तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें