Move to Jagran APP

दिव्यांग भी लेंगे पिंग का मजा, पंजाब का पहला व्हीलचेयर झूला लुधियाना में लगा, जानिए इसकी खासियतें

लुधियाना की एनजीओ समर्थ के प्रयास से दिव्यांग भी अब झूला झूलने का आनंद उठा सकेंगे। लुधियाना के शहीदी पार्क में लगा यह पंजाब का पहला व्हीलचेयर झूला है जिसमें दिव्यांग अपनी व्हीलचेयर के साथ बैठेंगे और झूला झुलेंगे।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Thu, 01 Jul 2021 04:18 PM (IST)Updated: Thu, 01 Jul 2021 04:18 PM (IST)
दिव्यांग भी लेंगे पिंग का मजा, पंजाब का पहला व्हीलचेयर झूला लुधियाना में लगा, जानिए इसकी खासियतें
लुधियाना के शहीदी पार्क में लगा पंजाब का पहला व्हीलचेयर झूला। जागरण

जासं, लुधियाना। बच्चे ही नहीं, बुजुर्गों में भी झूला झूलने का उत्साह रहता है। यही कारण है कि खासकर सावन के माह में हर कोई पिंग डाल झूले का आनंद लेता है। इसके बीच समाज का एक ऐसा वर्ग भी है, जो झूले का आनंद नहीं ले पाता है। यह वर्ग है दिव्यांग। अब लुधियाना की एक एनजीओ समर्थ के प्रयास से दिव्यांग भी इसका आनंद उठा सकेंगे। लुधियाना के शहीदी पार्क में लगा यह पंजाब का पहला व्हीलचेयर झूला है, जिसमें दिव्यांग अपनी व्हीलचेयर के साथ बैठेंगे और झूला झुलेंगे।

loksabha election banner

समर्थ की प्रमुख व खुद पैरों से दिव्यांग एडवोकेट दीप्ति सलूजा बताती है कि जब भी वह लोगों को झूले का लुत्फ उठाते देखती थी, तो उन्हें लगता था कि हम दिव्यांग इसका आनंद नहीं ले पाते हैं। फिर, पीडब्ल्यूडी चीफ कमिश्नर (दिल्ली) को उन्होंने पत्र लिखा। चीफ कमिश्नर को संविधान में दिव्यांगों के अधिकार से अवगत करवाया। उनके आग्रह पर उन्होंने इस मामले में जल्द कुछ करने का आश्वासन दिया। इसके लिए लुधियाना के डीसी ने भी योगदान किया। अब पहला व्हीलचेयर झूला लग चुका है और अब दिव्यांग भी सामान्य लोगों की तरह व्हीलचेयर के साथ झूले में बैठेंगे और पिंग का आनंद लेंगे। उन्होंने कहा कि यह एक सपना जैसा था, जो पूरा हुआ है। उम्मीद है कि सरकार ऐसे ही झूले प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर लगवाएगी।

यह भी पढ़ें - पंजाब में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, NRI से रुपये ऐंठने वाले 3 नाइजीरियन समेत 24 गिरफ्तार


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.