विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Firing in Ludhiana: ग्रेवाल कालाेनी में शिव सेना नेता पर फायरिंग से मचा हड़कंप, गोली बगल से निकली

By Dilbag SinghEdited By: Vipin Kumar
Published: Thu, 03 Nov 2022 10:28 AM (IST)

Firing in Ludhiana शहर में फायरिंग की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। न्यू सुभाष नगर की गरेवाल कालोनी में बुधवार ...और पढ़ें

Firing in Ludhiana: शहर में शिव सेना नेता पर फायरिंग। (जागरण)
Firing in Ludhiana: शहर में शिव सेना नेता पर फायरिंग। (जागरण)

जागरण संवादाता, लुधियाना। Firing in Ludhiana: शहर के टिब्बा रोड स्थित न्यू सुभाष नगर की ग्रेवाल कालोनी में बुधवार देर रात शिव सेना पंजाब के नेता पर फायरिंग की गई। लेकिन गोली उसकी बगल से निकल गई। नेता के अनुसार उनके घर के बाहर रात को कुछ अज्ञात लोग चक्कर लगा रहे थे। पड़ोसी ने इस संबंध में जानकारी दी तो वह उनका पीछा करने लगे। तभी अज्ञात लोगों ने गोली चला दी और वह शिव सेना नेता के पास से होकर गुजर गई। इसके बाद अज्ञात लोग फरार हो गए।

सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही पुलिस

अब जिला पुलिस सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। शिव सेना के यूथ नेता अश्वनी कुमार ने बताया कि दो लोग उसके घर के बाहर घूम रहे थे, जब वह पीछा कर रहे थे तो उन पर हमला हुआ है। हमलावरों की तस्वीरें सीसीटीवी में कैद हुई हैं। सूचना मिलने के बाद एसीपी गुरदेव सिंह मौके पर पहुंचे हैं और एरिया के सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं। इसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

यह भी पढ़ें-Air Pollution: पराली के धुएं से सांसों पर संकट, जहरीली गैसों का चैंबर बना पंजाब; कई शहराें का AQI 200 पार

शहर में फायरिंग की घटनाएं बढ़ी

गाैरतलब है कि पहले भी कई बार शहर में फायरिंग की घटनाएं हाे चुकी है। पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद गैंगवार बढ़ गई है। मूसेवाला की 29 मई 2022 काे पंजाब के मानसा में अज्ञात हमलावराें ने गाेली मारकर हत्या कर दी थी। इससे पहले 14 सितंबर काे दमोरिया पुल पर फिर से दो गुटों में झड़प के साथ हवाई फायर भी हुए थे। पुलिस ने मौके से खाली खोल और खून और बाल के सैंपल लिए गए थे। इसके साथ ही कई बार गैंगस्टर आमने-सामने हाे चुके हैं।

यह भी पढ़ें-Land Prices Double: पंजाब के इन 4 गांवाें में राताें-रात जमीन के दाम हाे गए डबल, जानिए कारण