विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Air Pollution: पराली के धुएं से सांसों पर संकट, जहरीली गैसों का चैंबर बना पंजाब; कई शहराें का AQI 200 पार

By Vipin KumarEdited By:
Published: Thu, 03 Nov 2022 10:13 AM (IST)Updated: Thu, 03 Nov 2022 04:08 PM (IST)

Air Pollution In Punjab Latest News राज्य में प्रदूषण का स्तर खतरनाक लेवल तक पहुंचने से लाेगाें काे सांस लेना ...और पढ़ें

Air Pollution In Punjab: पंजाब में पराली जलाने से बढ़ा प्रदूषण। (जागरण)
Air Pollution In Punjab: पंजाब में पराली जलाने से बढ़ा प्रदूषण। (जागरण)

आनलाइन डेस्क, लुधियाना। Air Pollution In Punjab: पंजाब में धड़ल्ले से जलाई जा रही पराली से वायु प्रदूषण का स्तर खतरनाक स्तर तक पहुंच गया है। कई शहराें में ताे सांस लेना भी मुश्किल हाे रहा है। लुधियाना का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 271 के पार पहुंच गया है। इसके साथ ही कई शहराें का एक्यूआइ 200 अंकाें के पार चला गया है। दूसरी तरफ राज्य में चल रहे विकास प्रोजेक्ट वायु प्रदूषण को बढ़ाने में अपना अहम रोल अदा रहे है। यही हाल रहा और वर्षा न हुई ताे स्थिति भयावह हाे सकती है।

पंजाब में बुधवार काे सबसे अधिक 3,634 स्थानों पर जली पराली

बुधवार को पंजाब में इस सीजन में अब सबसे अधिक 3,634 स्थानों पर पराली जलाई गई। पंजाब में मंगलवार तक 17,846 केस सामने आए थे। बुधवार को कुल मामलों की संख्या 21,480 हो गई। पिछले वर्ष दो नवंबर तक यह संख्या 18,580 थी। यानी 2021 की तुलना में 2900 मामले ज्यादा हैं। अगर अधिकारी किसानाें काे पराली जलाने से राेकते हैं ताे उन्हें विराेध का सामना करना पड़ रहा है। राज्य में हर रोज अधिकारियों को बंधक बनाने की घटनाएं सामने आ रही हैं, लेकिन पुलिस ने अभी तक किसी भी किसान पर कार्रवाई नहीं की है।

​​​​​और बढ़ेगी परेशानी, इस सप्ताह वर्षा के आसार नहीं

मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के निदेशक डा. मनमोहन सिंह का कहना है कि कई जिलों में स्माग का असर है। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल के ऊपरी क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण बादल छाए हुए हैं। इस कारण हालात और भी खराब बन गए हैं। स्माग और बादलाें के कारण विजिबिलिटी कम हो जाती है। इस सप्ताह वर्षा के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। ऐसे में आने वाले कुछ और दिन राहत मिलने की संभावना नहीं है।

 पंजाब के बड़े शहराें एक्यूआइ की स्थिति

    शहर        2 नवंबर

  • अमृतसर             203
  • लुधियाना             271
  • पटियाला             210
  • जालंधर             155
  • मंडी गोबिंदगढ़   102

मजबूरी में जलाते हैं पराली

पराली जला रहे फरीदकोट के एक किसान ने न्यूज एजेंसी एएनआइ को बताया कि आम आदमी पार्टी ने सत्ता में आने से पहले कई वादे किए, लेकिन सत्ता में आने के बाद पराली जलाने को लेकर हल नहीं निकाला गया। किसान ने कहा कि कोई किसान खुशी से पराली नहीं जलाता, हम मजबूर हैं। वहीं, पंजाब सरकार ने पराली के स्थायी हल के लिए केंद्र से प्रति एकड़ 1500 रुपये की मदद की गुहार लगाई थी, लेकिन केंद्र सरकार ने यह प्रस्ताव ठुकरा दिया। 

यह भी पढ़ें-Stubble Burning: पंजाब के इन 6 जिलाें में जल रही सबसे ज्यादा पराली, 3 दिन से टाॅप पर CM मान का शहर संगरूर

यह भी पढ़ें-Land Prices Double: पंजाब के इन 4 गांवाें में राताें-रात जमीन के दाम हाे गए डबल, जानिए कारण