विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 31, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लुधियाना के फिरोज गांधी मार्केट में दो कारों में लगी भीषण आग, लोगों में मची अफरा-तफरी

By Rohit KumarEdited By:
Published: Wed, 31 Mar 2021 11:00 AM (IST)

लुधियाना की फिरोज गांधी मार्केट में बुधवार सुबह करीब 1030 बजे दो कारों में अचानक आग लग जाने से लोगों ...और पढ़ें

फिरोज गांधी मार्केट में दो कारों में अचानक आग लगने से लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
फिरोज गांधी मार्केट में दो कारों में अचानक आग लगने से लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

लुधियाना, जेएनएन। फिरोज गांधी मार्केट में बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे दो कारों में अचानक आग लग जाने से लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पहले तो  लोगों ने खुद ही आग बुझाने की कोशिश की लेकिन जब आग पर काबू नहीं पाया गया तो लोगों ने फायर ब्रिगेड को फोन किया। इसके बाद फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी मौके पर पहुंची। लोगों ने बताया कि जहां दोनों कार खड़ी थी, वहीं पास में कूड़े का ढेर है और किसी ने कूड़े के ढेर में आग लगा दी। कूड़े के ढेर में आग इतनी तेज लगी कि उसकी लपट में दोनों कार आ गई।

दोनों कार के मालिक मौके पर पहुंचे और आग को बुझाने की कोशिश की। इस संबंध में फायर ब्रिगेड कर्मी बलविंदर सिंह ने बताया कि दोनों कार पूरी तरह जल गई है जबकि उन लोगों ने आग को बुझा दिया है। उन्होंने कहा कि दोनों गाड़ी में पेट्रोल होने के कारण आग ज्यादा फैल गई थी, जिस कारण दोनों गाड़ी जलकर खाक हो गई।