Move to Jagran APP

राजा के दरबार में गणपति बप्पा को अर्पित किए छप्पन भोग

बीआरएस नगर में श्री गणपति उत्सव कमेटी द्वारा आयोजित 10वें गणपति महोत्सव राजा के दरबार में भक्तों द्वारा बनाए गए 56 प्रकार के भोग गणपति बप्पा को अर्पित कर प्रसाद के रूप में भक्तों में वितरित किए गए।

By JagranEdited By: Published: Sun, 19 Sep 2021 07:21 PM (IST)Updated: Sun, 19 Sep 2021 07:21 PM (IST)
राजा के दरबार में गणपति बप्पा को अर्पित किए छप्पन भोग
राजा के दरबार में गणपति बप्पा को अर्पित किए छप्पन भोग

संस, लुधियाना : बीआरएस नगर में श्री गणपति उत्सव कमेटी द्वारा आयोजित 10वें गणपति महोत्सव राजा के दरबार में भक्तों द्वारा बनाए गए 56 प्रकार के भोग गणपति बप्पा को अर्पित कर प्रसाद के रूप में भक्तों में वितरित किए गए। विश्व में अमन शांति के लिए अविनाश वासुदेवा गायत्री महिला मंडल ने सात कुंडलिया गायत्री यज्ञ मुख्य सेवादार राकेश बजाज, उत्सव कमेटी के सभी सदस्यों की मौजूदगी में किया। वही टीम मैजिक (मैजिक हेल्थ प्वांइट) द्वारा धार्मिक कार्यक्रम पेश किया गया। इस दौरान भजन संध्या में वीर सिमर एंड पार्टी ने गणपति बप्पा का गुणगान किया। राकेश बजाज ने बताया कि हर वर्ष गणपति बप्पा को सैकड़ों परिवारों ने अपने हाथों से बनाए 56 प्रकार के भोग अर्पित कर मनोकामनाएं मांगी व आशीर्वाद लिया। टीम राजा के दरबार के सेवक विजय बजाज, विशाल सूद, प्रमोद कपूर, जय ढींगरा, बोवी मल्होत्रा, नितिन गुप्ता, वरिन्द्र गर्ग, रामपाल शर्मा, संजय खोसला, रमन मित्तल, कृष्ण गोगना, स्वामी शर्मा, राज चावला, जगमोहन कोछड़, सुरेश कोछड़, राकेश कोछड़, हरमोहन वालिया, जगदीश पुरी, दीपक कुमार, सुमित मित्तल, आरके जिदल, सुनील मित्तल, मनीष शर्मा, विजय शर्मा, गगन शर्मा, उमेश वर्मा, परमपाल सिंह, महिला विग सदस्य सुदेश अरोड़ा, प्रवीण अग्रवाल, पिकी गुप्ता, सुमन बजाज, निधि बजाज, रितू सूद, नर्मदा ढींगरा, अनुराधा खोसला, किरण कोचर, ज्योति वर्मा, जिया कपूर, ईशा बजाज व अन्य सदस्यों ने गणपति बप्पा का पूजन कराया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.