फीको ने नए साल की डायरी व कैलेंडर किया लांच
फेडरेशन आफ इंडस्ट्रियल एंड कामर्शियल ऑर्गनाइजेशन (फिको) ने जनता नगर स्थित फीको कार्यालय में आयोजित बैठक में नए साल का कैलेंडर डेयरी और डेस्क कैलेंडर लांच किया।
जागरण संवाददाता, लुधियाना
फेडरेशन आफ इंडस्ट्रियल एंड कामर्शियल ऑर्गनाइजेशन (फिको) ने जनता नगर स्थित फीको कार्यालय में आयोजित बैठक में नए साल का कैलेंडर, डेयरी और डेस्क कैलेंडर लांच किया। इस अवसर पर फीको चेयरमैन केके सेठ के एसके बाइक्स के चेयरमैन सुभाष लाकड़ा और फीको प्रधान गुरमीत सिंह कुलार ने सदस्यों के लिए नए साल के उपहार लांच किए और फिको कार्यालय में पहला कैलेंडर स्थापित किया गया। केके सेठ और गुरमीत सिंह कुलार ने सदस्यों को बधाई दी। इस अवसर पर हरजीत सिंह सौंद, विपन मित्तल, मनजिदर सिंह सचदेवा, सुखदयाल सिंह बसंत, गुरविदर सिंह सचदेवा, गुरमुख सिंह रूपल, मनदीप चौधरी, दिनेश सिंह भोगल, अश्प्रीत सिंह साहनी, नवीन वर्मा, ललित गोयल, हरपाल सिंह भम्बर, मनकर गर्ग, रघबीर सिंह सोहल, सतनाम सिंह मक्कड़, डी के गोयल, यादविदर सिंह, भूपिदर सिंह सोहल, बीके शर्मा, जय ढींगरा, राजेश मोंगिया, गुरचरण सिंह जेमको मौजूद थे।