विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Firozpur News: एक महीने में बिना टिकट के यात्रा करने वालों पर फिरोजपुर रेल मंडल ने लगाया 2.16 करोड़ का जुर्माना

By Jagran NewsEdited By: Swati Singh
Published: Mon, 06 Feb 2023 02:20 PM (IST)

फिरोजपुर रेल मंडल ने टिकट की जांच गहन रूप से करनी शुरू कर दी है। जनवरी 2023 में ट्रेनों में ...और पढ़ें

284 यात्रियों पर स्टेशन परिसर में गंदगी फैलाने पर 50 हजार रुपए जुर्माना
284 यात्रियों पर स्टेशन परिसर में गंदगी फैलाने पर 50 हजार रुपए जुर्माना

लुधियाना, जागरण डिजिटल डेस्क। फिरोजपुर मंडल के टिकट चेकिंग दल द्वारा सभी वास्तविक रेल उपयोगकर्ताओं को आरामदायक यात्रा और बेहतर सेवाएं प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है। टिकट रहित और अनियमित यात्रा पर अंकुश लगाने के लिए ट्रेनों में गहन टिकट जांच की जा रही है। मंडल के टिकट चेकिंग स्टाफ एवं मुख्य टिकट निरीक्षकों द्वारा जनवरी 2023 के दौरान ट्रेनों में टिकट चेकिंग के दौरान कुल 21760 यात्री बिना टिकट अथवा अनियमित यात्रा करते हुए पाए गए। इनसे जुर्माने के तौर पर लगभग 02.16 करोड़ का राजस्व वसूल किया गया।

यह भी पढ़ें Punjab News: बहिबल इंसाफ मोर्चे का अनिश्चितकालीन धरना जारी, राष्ट्रीय राजमार्ग जाम होने से लोग हो रहे परेशान

टिकट चेकिंग के माध्यम से फिरोजपुर मंडल ने वर्तमान वित्त वर्ष के अप्रैल से जनवरी माह के दौरान लगभग 34.64 करोड़ का राजस्व वसूल किया है, जोकि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि की तुलना में लगभग 143 प्रतिशत अधिक है।

गंदगी फैलाने वालों पर 50 हजार का जुर्माना

मंडल के रेलवे स्टेशनों को साफ-सुथरा बनाए रखने औरआम जनता को स्टेशनों पर गंदगी फैलाने से रोकने एवं उनको साफ-सफाई के प्रति जागरूक बनाने के लिए मंडल के मुख्य स्टेशनों पर नियमित जांच की जाती है। इसके फलस्वरूप जनवरी माह में 284 यात्रियों को स्टेशन परिसर में गंदगी फैलाने के कारण (एंटी लिटरिंग एक्ट) उनसे 50 हजार रूपये से अधिक वसूल किये गए।

यह भी पढ़ें  Batala News: गांव दईया में चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, गोली लगने से पूर्व सरपंच की हुई मौत

जारी रहेगा टिकट चेकिंग अभियान

मंडल रेल प्रबंधक डॉ. सीमा शर्मा ने बताया कि फिरोजपुर मंडल में टिकट चेकिंग अभियान जारी रहेंगे। टिकट चेकिंग का मुख्य उद्देश्य रेलवे टिकटों की बिक्री में सुधार और बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्रियों से जुर्माना वसूल करना है। ताकि वे भविष्य में उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें। मंडल रेल प्रबंधक ने सभी टिकट चेकिंग स्टाफ की सराहना करते हुए बताया कि उनके सामूहिक प्रयास एवं कड़ी मेहनत से जनवरी माह में प्रधान कार्यालय द्वारा दिए गए टारगेट से 64 प्रतिशत अधिक राजस्व अर्जित किया गया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।