अयोध्या आंदोलन में पिता ने 17 दिन काटी थी जेल : गोल्डी
जिला भाजपा आइटी व सोशल मीडिया के कन्वीनर गोल्डी सभ्रवाल ने कहा अयोध्या में राम मंदिर के भव्य उत्सव को लेकर जितना आनंदित हूं व उतना ही भावुक।
संस, लुधियाना : जिला भाजपा आइटी व सोशल मीडिया के कन्वीनर गोल्डी सभ्रवाल ने कहा, अयोध्या में राम मंदिर के भव्य उत्सव को लेकर जितना आनंदित हूं व उतना ही भावुक। उन्होंने कहा कि पिता भूपेंद्र द्वारा जिला भाजपा के विभिन्न पदों पर निस्वार्थ सेवा की। उन्होंने राम भूमि आंदोलन में परिवार व कारोबार को छोड़ 17 दिन ताजपुर जेल में काटे व पुलिस द्वारा हर रोज कहा जाता था कि अगर आंदोलन से हट जाएं या भाजपा छोड़ दें तो उन्हें रिहा कर दिया जाएगा मगर उन्होंने ऐसा नहीं किया। पुलिस का डटकर सामना किया। उन दिनों उन्हें ताजपुर रोड की जेल में मिलने जाता था। अब वह ईश्वर के चरणों में आनंदित जीवन जी रहे होंगे। गोल्डी ने सभी राम भक्तों से निवेदन किया कि देश का वातावरण खराब करने की सोच रखने वालों के मंसूबों को पूरा मत होने दें।
भाजपा मुख्यालय घंटाघर में लड्डू बांटने के बाद दीपमाला करेंगे कार्यकर्ता जागरण संवाददाता, लुधियाना : भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिगल ने श्रीराम मंदिर निर्माण स्थापना दिवस पर पांच अगस्त को अपने घरों में दीपमाला करने का आहवान भाजपा कार्यकर्ताओं को किया है। सिगल ने कहा कि भाजपा जिला कार्यकारिणी की ओर से 5 अगस्त को शहर के विभिन्न भागों में लड्डू बांटे जाएंगे। 500 वर्ष के बाद अयोध्या में बनने जा रहे भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर की खुशी शहरवासियों से सांझी की जाएगी। इसी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या जाएंगे और मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन करेंगे। 5 अगस्त की तारीख इसलिए भी अहम है, क्योंकि बीते साल इसी तारीख को जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाया था। भाजपा जिला अध्यक्ष पुष्पेंदर सिगल ने कहा कि भाजपा का मुख्य एजेंडा था कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण हो और भाजपा ने हमेशा ही इसके लिए संघर्ष किया। 5 अगस्त की दोपहर 3 बजे भाजपा के जिला कार्यालय घंटाघर में अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की खुशी पर लड्डू बांटने की बात भी सिगल ने कही।