पिता ने बेटी के साथ की शर्मनाक हरकत, कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा
बाप-बेटी के पवित्र रिश्ते को तार तार करते हुए एक कलयुगी अपनी मासूम नाबालिग बेटी को ही हवस का शिकार बनाता रहा। पता चलने पर उसके चाचा ने पुलिस को शिकायत दी।
लुधियाना, जेएनएन। बाप-बेटी के पवित्र रिश्ते को तार तार करते हुए एक कलयुगी अपनी मासूम नाबालिग बेटी को ही हवस का शिकार बनाता रहा। पता चलने पर उसके चाचा ने पुलिस को शिकायत दी। अब थाना डिवीजन नंबर 4 पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है। वीरवार उसे अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
सब इंस्पेक्टर मंजू ने बताया कि आरोपित छावनी मोहल्ले में रहता था। पुलिस ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ निवासी 14 साल की उसकी नाबालिग बेटी की शिकायत पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया है। अपने बयान में उसने बताया कि जन्म के बाद ही उसके चाचा ने उसे गोद ले लिया था। तब उसके चाचा लुधियाना में ही रहते थे। मगर कुछ समय बाद उसकी मां का देहांत हो गया। जिसके बाद उसका चाचा उसे लेकर लखनऊ चला गया। 2019 में वो लोग वापस लुधियाना आ गए।
17 सितंबर 2019 की रात उसके पिता ने उसकी मर्जी के खिलाफ उसके साथ जबरदस्ती की। अपना मुंह काला करने के बाद उसे नाबालिगा का धमकी दी कि अगर उसने किसी के साथ इस बारे में बात की तो वो उसे तथा उसके भाई को जान से मार डालेगा। इसके बाद आरोपित लगातार उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। 12 मई को वो अपने घर में भाई के साथ खेल रही थी। उसी दौरान वहां आए उसके पिता ने उसे पीटना शुरू कर दिया।
चाचा के घर लौटने पर उसने सारी बात बताई और रोने लगी। उसके चाचा ने उसे डरी हुई देख उसके डरने का कारण पूछा। जिस पर उसने रोते हुए अपने पिता की सारी करतूत उसे बता डाली। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस काे दी गई। मंजू ने बताया कि पीड़िता का सिविल अस्पताल में मेडिकल कराया गया है। आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म तथा पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें