विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 20, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Farmers Suicide : पंजाब के होशियारपुर में किसान पिता-पुत्र ने की खुदकुशी, कृषि सुधार कानूनों से थे परेशान

By Vipin KumarEdited By:
Published: Sat, 20 Feb 2021 12:25 PM (IST)Updated: Sat, 20 Feb 2021 01:41 PM (IST)

Farmers Suicide किसानों ने सुसाइड नोट में यह भी लिखा है कि कैप्टन सरकार ने कर्जा माफ का वादा किया ...और पढ़ें

मृतक किसान पिता-पुत्र के घर संवेदना जताने पहुंचे लोग। जागरण
मृतक किसान पिता-पुत्र के घर संवेदना जताने पहुंचे लोग। जागरण

दसूहा, (होशियारपुर) जेएनएन। Farmers Suicide : होशियारपुर के दसूहा में शनिवार काे पिता-पुत्र ने जहर निगल कर खुदकुशी कर ली। घटना से पहले सुसाइड नोट पर खुदकुशी का कारण कृषि सुधार कानूनों व पंजाब सरकार को बताया। उन्होंने सुसाइड नोट में लिखा कि वह कर्जे में व कृषि सुधार कानूनों से परेशान होकर आत्महत्या कर रहे हैं। दसूहा के महदीपुर के मृतकाें की पहचान कृपाल सिंह (45) साल व जगतार सिंह (70) के रुप में हुई है। घटना के बाद पुलिस ने शवाें काे पाेस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

यह भी पढ़ें-काेलकाता जा रही फ्लाइट में बुजुर्ग महिला को आया अटैक, रनवे से लौटा विमान; अस्पताल में मौत

 सुसाइड नोट में कैप्टन सरकार की कर्जा माफी का भी जिक्र

किसानों ने सुसाइड नोट में यह भी लिखा है कि कैप्टन सरकार ने कर्जा माफ का वादा किया था लेकिन कर्जा माफ नहीं किया जो किसानों के साथ धोखा है। अब मोदी सरकार ने कृषि कानून पास कर दिए हैं जो इन कानूनों के कारण कृषि बर्बाद हो जाएगी। सुसाइड नोट लिखने के बाद दोनों ने जहर निगल लिया। गाैरतलब है कि पंजाब के किसान पिछले दाे महीने से कृषि सुधार कानूनाें के विराेध में दिल्ली में धरने पर बैठे हैं। सरकार से कई दाैर की बातचीत के बाद भी मांगे पूरी नहीं हाे रही हैं।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें