यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 20, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
काेलकाता जा रही फ्लाइट में बुजुर्ग महिला को आया अटैक, रनवे से लौटा विमान; अस्पताल में मौत
लुधियाना जिले के जगराओं की निवासी 60 वर्षीय कृष्णा देवी बहू और बेटे के साथ कोलकता जाने के लिए शुक्रवार ...और पढ़ें

अमृतसर, जेएनएन। श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय (एसजीआरडी) एयरपोर्ट से शुक्रवार सुबह कोलकाता जाने वाली फ्लाइट उड़ान भर ही रही थी कि जगराओं की एक बुजुर्ग महिला को हार्ट अटैक आ गया। इसके बाद रनवे से विमान वापस लौटा और तुरंत महिला को नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के कारण फ्लाइट करीब एक घंटा लेट हुई।
यह भी पढ़ें-सिस्टम शर्मसार.... PGI में दवाई के लिए पैसे नहीं थे, पिता दोनों नवजात को बस से लेकर लुधियाना लौटा
बहू और बेटे के साथ कोलकता जा रही थी जगराओं की कृष्णा देवी
जानकारी के मुताबिक लुधियाना जिले के जगराओं की निवासी 60 वर्षीय कृष्णा देवी बहू और बेटे के साथ कोलकता जाने के लिए शुक्रवार की सुबह एसजीआरडी एयरपोर्ट पहुंची। चेकिंग के बाद इस बुजुर्ग महिला का बहू-बेटा इंडिगो की फ्लाइट में ले गए।
विमान के उड़ान भरने के दाैरान हुई घटना
विमान उड़ान भरने के लिए रनवे की ओर निकला तभी कृष्णा देवी को दिल का दौरा पड़ गया। पायलट ने इसकी सूचना एयर ट्रैफिक कंट्रोल को दी। फिर रनवे से विमान को वापस लाया गया और प्रोटोकाल के मुताबिक महिला यात्री को एयरपोर्ट के निकट स्थित आइवीवाइ अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
