विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 30, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फतेहगढ़ साहिब में पहले सिर पर बैट से किया हमला, फिर रस्सी से गला घोंट कर दी युवक की हत्या; आरोपित गिरफ्तार

By Vipin KumarEdited By:
Published: Sun, 30 May 2021 12:08 PM (IST)

बस्सी पठाना की पुलिस ने एक आत्महत्या मामले की जांच में मामला कत्ल का पाते हुए चार घंटे में ट्रेस ...और पढ़ें

बस्सी पठाना पुलिस ने हत्या के मामले काे सुलझाया। (जागरण)
बस्सी पठाना पुलिस ने हत्या के मामले काे सुलझाया। (जागरण)

फतेहगढ़ साहिब, जेएनएन। बस्सी पठाना पुलिस ने एक आत्महत्या मामले की जांच में मामला कत्ल का पाते हुए चार घंटे में ट्रेस कर एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किए बैट को भी बरामद किया है। गिरफ्तार किए आरोपित की पहचान होरील राम उर्फ हरी राम निवासी गांव नरवारा जिला शिवहर बिहार के तौर पर हुई है, जोकि हाल आबाद सनसिटी बस्सी पठाना में रह रहा था।

 

रविवार को प्रेस कांफ्रेंस दौरान डीएसपी बस्सी पठाना सुखमिंदर सिंह चौहान ने बताया कि 28 मई की रात को पुलिस को सूचना मिली थी कि अमरीक सिंह निवासी गांव रैलों हाल आबाद सनसिटी काॅलोनी बस्सी पठाना ने पंखे की कुंडी में रस्सी डाल आत्महत्या कर ली है। जिस पर उसकी पत्नी सतनाम कौर ने कहा था कि उसका पति शराब पीने के साथ परेशान रहता था। जिसके चलते वह उसके साथ न रहते हुए सामने के मकान में अपने बेटे के साथ रहती थी। उन्हें भी पति के आत्महत्या का शक था।

आत्महत्या के मामले की जांच के लिए थाना बस्सी पठाना के प्रभारी मनप्रीत सिंह देयोल की अगुआई में सहायक थानेदार कुलविंदर सिंह इंचार्ज पुलिस चौकी सिटी की टीम बनाई गई। जिस पर उन्हें शक हुआ कि मामला आत्महत्या का नहीं, बल्कि कत्ल का है। क्योंकि मृतक के गले पर जो निशान पाए गए थे उससे पुलिस की सूई हत्या की ओर इशारा कर रही थी।

पुलिस जांच में पाया कि अमरीक सिंह को अंदेशा था कि होरील राम की उसकी पत्नी पर बुरी नजर है। जिसको लेकर पहले तकरार भी हुई थी। शराब के नशे में होरील ने अमरीक के सिर पर बैट से हमला कर उसे घायल कर दिया। तथा बाद में उसका गला घोट हत्या कर ली। कातिल इतना होशियार था कि उसने मृतक के गले में रस्सी डाल उसे पंखे की कुंडी से लटका दिया। ताकि मामला आत्महत्या का लगे, क्योंकि अमरीक ने भी शराब पी रखी थी। पुलिस ने जांच में पाया था कि मृतक का शव पूरी तरह लटका नहीं हुआ था तथा उसके घुटने जमीन से लगे हुए थे। पुलिस ने उक्त आरोपित खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी।