Move to Jagran APP

कृषि बिलाें के विराेध में किसानाें का धरना जारी, लाडोवाल टोल प्लाजा काे रस्सियां बांध किया अवरुद्ध

जिले में किसान अांदाेलन उग्र होता जा रहा है। शनिवार को केंद्र सरकार की और से कृषि बिलाें काे पास किये जाने के विराेध में किसानों ने धरना देकर माेदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दाैरान किसान जत्थेबंदियों ने टोल प्लाजा काे रस्सियां बांध अवरुद्ध कर दिया।

By Vipin KumarEdited By: Published: Sat, 26 Sep 2020 01:51 PM (IST)Updated: Sat, 26 Sep 2020 02:55 PM (IST)
जिले में किसान अांदाेलन उग्र होता जा रहा है। (जेएनएन)

लुधियाना, जेएनएन। जिले में किसान अांदाेलन उग्र होता जा रहा है। शनिवार को केंद्र सरकार की और से कृषि बिलाें काे पास किये जाने के विराेध में किसानों ने धरना देकर माेदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दाैरान किसान जत्थेबंदियों ने हाईवे स्थित लाडोवाल टोल प्लाजा काे रस्सियां बांध यातायात के लिए अवरुद्ध कर दिया।

loksabha election banner

किसानाें के अांदाेलन से लाेगाें काे परेशानियाें का सामना करना पड़ा। लाडोवाल टाेल में धरने के दाैरान दाेनाें अाेर वाहनाें की कतारें लग गई। थ्री व्हीलर में बैठी सवारियां टोल प्लाजा रोड़ बंद किये जाने पर धरना लगाने वाले किसानाें को कोसती नजर आई। वहीं इस जाम में एम्बुलेंस चालकाें को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।

प्लाजा पर कुछ महिलाओं को हाथ जोड़कर निकल जाते भी देखा गया।यहां ये बात करना भी मुनासिब होगा कि मोदी सरकार द्वारा पास किये बिलाें के खिलाफ किसान जत्थेबंदी एकत्र हुई थी। देश के कई हिस्साें में किसान खेती बिलाें काे लेकर सड़काें पर उतर गए है। गत दिवस लुधियाना में भी किसानाें ने कई स्थानाें पर धरना देकर जाम लगाया था। बिल पास हाेने के कारण हुए बंद के चलते जनता को खमियाजा भुगतना पड़ रहा है। 

राजनीतिक दल भी समर्थन में उतरे

शहर के अलावा जिले की तमाम तहसीलों में किसानों, मजदूर संगठनों और राजनीतिक दलों ने जमकर प्रदर्शन किया था। खासकर किसान वोट बैंक को अपने पक्ष में करने के लिए कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल (शिअद), आम आदमी पार्टी (आप) और लोक इंसाफ पार्टी के अलावा अन्य राजनीतिक दल के नेता व कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। कांग्रेस विधायक स्वयं दुकानों को बंद करवाते देखे गए थे।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.