विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 25, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bharat Band 26 March 2021: लुधियाना में किसान संगठनों का भारत बंद कल, ट्रांसपोर्टराें ने दिया समर्थन

By Vipin KumarEdited By:
Published: Thu, 25 Mar 2021 11:58 AM (IST)Updated: Thu, 25 Mar 2021 05:29 PM (IST)

Bharat Band 26 March 2021किसान नेताओं के मुताबिक धरना प्रदर्शन को 120 दिन पूरे दिन होने पर शुक्रवार को भारत ...और पढ़ें

कृषि सुधार कानूनाें के विराेध में पंजाब के किसानाें का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है।
कृषि सुधार कानूनाें के विराेध में पंजाब के किसानाें का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है।

लुधियाना, जेएनएन। Bharat Band 26 March 2021: कृषि सुधार कानूनाें के विराेध में पंजाब के किसानाें का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है। 26 मार्च को किसान संगठनों की ओर से भारत बंद का एलान किया गया है। इसका ट्रांसपोर्टरों की ओर से पूर्ण समर्थन करने का फैसला किया गया। बुधवार काे लुधियाना गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की बैठक ट्रांसपोर्ट नगर में हुई। इस दौरान किसान आंदोलन के लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

किसान नेताओं के मुताबिक, धरना प्रदर्शन को 120 दिन पूरे दिन होने पर शुक्रवार को भारत बंद सुबह 6 बजे शुरू होगा और फिर शाम 6 बजे तक रहेगा। सुबह 6 से शाम 6 बजे तक सभी दुकानें और डेयरी तथा हर चीज बंद रहेंगी। इस माैके पर पंजाब भर के ट्रक आप्रेटर, टेंपो आप्रेटर और विभिन्न ट्रांसपोर्टर शामिल हुए। इस दौरान सर्वसम्मति से फैसला किया गया कि शुक्रवार के बंद का ट्रांसपोर्टर पूर्ण समर्थन करेंगे।

आल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के मैनेजिग कमेटी सदस्य दीदार सिंह एवं जेपी अग्रवाल मुख्य रूप से शामिल हुए। इस दौरान फैसला लिया गया कि इस दिन सारी ट्रांसपोर्ट कंपनियां पूर्ण रूप से बंद रहेंगी। गाैरतलब है कि दिल्ली में पिछले तीन महीने से भी ज्यादा समय से किसान धरने पर बैठे है। किसानाें की मांग है कि माेदी सरकार काे कृषि सुधार कानूनाें काे तुरंत रद करना चाहिए।

मेडिकल स्टोर्स और जरूरी सेवा नहीं होगी प्रभावित

किसान संगठनों ने बताया कि 26 मार्च को भारत बंद के दौरान सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे दुकानों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों का बंद करने का निर्णय लिया गया है। इस कड़ी में सुबह 6 से शाम 6 बजे के दौरान सभी दुकानें और डेयरी बंद रहेंगी, वहीं, मेडिकल स्टोर्स और जरूरी सेवाओं पर बंद का कोई असर नहीं होगा।

ये रहे माैजूद

इस दौरान त्रिलोचन सिंह, अमरीक सिंह, प्रधान सिंह, खुशमीत सिंह, गुरदीप सिंह, परमिदर सिंह, बीएल शाह व जगदीश सिंह जस्सोवाल आदि मौजूद थे।

 

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें