किसानों ने कहा, कृषि कानून रद करने तक संघर्ष जारी रहेगा
अनाज मंडी में किसानों व आढ़तियों ने कृषि बिल के विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। प्रदर्शन में शामिल यूनियन नेता सुखविदर सिंह भट्टियां आढ़ती एसोसिएशन नेता तेजिदर सिंह कून्नर हरजिदर सिंह खेड़ा ने कहा कि किसान विरोधी कानून पास करके सबसे ज्यादा नुकसान पंजाब के किसानों को होगा। उन्होंने कहा कि जब तक यह कानून रद नहीं होते तब तक किसान अपना संघर्ष जारी रखेंगे।
जेएनएन, श्री माछीवाड़ा साहिब : अनाज मंडी में किसानों व आढ़तियों ने कृषि बिल के विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। प्रदर्शन में शामिल यूनियन नेता सुखविदर सिंह भट्टियां, आढ़ती एसोसिएशन नेता तेजिदर सिंह कून्नर, हरजिदर सिंह खेड़ा ने कहा कि किसान विरोधी कानून पास करके सबसे ज्यादा नुकसान पंजाब के किसानों को होगा। उन्होंने कहा कि जब तक यह कानून रद नहीं होते तब तक किसान अपना संघर्ष जारी रखेंगे।
इस मौके कस्तूरी लाल मिटू, गुरनाम सिंह नागरा, अरविदरपाल सिंह बिकी, नितिन जैन, विनीत जैन, कौंसलर कपिल आनंद, अमित भाटिया, पारस सैनी, रजिदर सिंह मांगट, अमर सिंह, मेजर सिंह रहीमाबाद, राजेश बांसल, सुरिदर कुमार, विनीत अग्रवाल, हरिदरपाल सिंह, प्रवीन खोसला (सभी आढ़ती), जोगिन्द्र सिंह सेह, गुरदीप सिंह, अवतार सिंह, मेजर सिंह, अमरीक सिंह धारीवाल, अमरीक सिंह, परमिदर सिंह गिल्ल, जतिदर सिंह नागरा, भुपिदर सिंह नागरा, गुरविदर सिंह, गुरदर्शन सिंह, गुरमुख सिंह, अवतार सिंह शेरियां, संजीव नागपाल, दीपक शर्मा, सुखविदर मान, जतिदरपाल सिंह, दर्शन सिंह, दविदर सिंह, राज बत्रा, जगजीत महरा, धर्मपाल भी मौजूद थे।
केंद्र ने बिल पास कर किसान विरोधी का सबूत दिया : बीएस ठाकुर
जागरण संवाददाता, लुधियाना : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री बीएस ठाकुर ने कहा कि केंद्र में बीजेपी की सरकार किसान विरोधी है। किसानों के लिए पास किए गए बिल में किसी भी किसान नेता से सलाह नहीं लिया गया। किसान, मजदूर, बेरोजगारों के प्रति इस सरकार ने कुछ नहीं किया। किसानों के उपर इस बिल को लाकर सरकार उन्हें जमीन से भी दूर करना चाहती है। इससे किसानों को नुकसान होगा।