विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 05, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sukhjinder Shera Death: प्रसिद्ध पंजाबी कलाकार सुखजिंदर शेरा का निधन, बिजनेस के लिए गए थे दक्षिण अफ्रीका

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Wed, 05 May 2021 12:25 PM (IST)Updated: Wed, 05 May 2021 01:57 PM (IST)

Sukhjinder Shera Passed Away पंजाब के प्रसिद्ध फिल्म कलाकार सुखजिंदर शेरा का बुधवार तड़के दक्षिण अफ्रीका में निधन हो गया। ...और पढ़ें

पंजाबी फिल्म कलाकार सुखजिंदर शेरा की फाइल फोटो।
पंजाबी फिल्म कलाकार सुखजिंदर शेरा की फाइल फोटो।

जगराओं, (लुधियाना) [हरविंदर सिंह सग्गू]। Sukhjinder Shera Death: पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के प्रसिद्ध कलाकार सुखजिंदर शेरा का बुधवार सुबह दक्षिण अफ़्रीका के युगांडा स्थित शहर कीनिया में निधन हो गया। वह 68 वर्ष के थे। उनकी दो बेटियां और एक बेटा हैं।  तीनों शादीशुदा है। उनका बेटा फिलीपींस की राजधानी मनीला में रहता है। 

पिछले समय दौरान सुखजिंदर शेरा ने जगराओं के नजदीक अपने गांव मलक में जमीन बेच दी थी और दक्षिण अफ्रीका के कीनिया शहर में बिजनेस करने की इच्छा से वहां गए थे। वहां पर उनके दोस्त रहते हैं। इससे पहले भी एक बार वह दक्षिण अफ्रीका गए थे। हालांकि बाद में वह वापस लौट आए थे। 

निमोनिया के कारण अस्‍पताल में थे भर्ती

सुखजिंदर शेरा बीते महीने 17 अप्रैल को ही अपने एक दोस्‍त के पास कीनिया गए थे। जगदेव सिंह ने बताया कि बीते 25 अप्रैल को उन्हें वहां बुखार आया, जिसके बाद निमोनिया होने की पुष्‍ट‍ि हुई। हालत बिगड़ी तो सुखजिंदर शेरा को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां बुधवार तड़के करीब दो बजे उनका निधन हो गया।

 

यारी जट्ट दी... फिल्म से शुरू किया था फिल्मी सफर

बताया जा रहा है कि वह काफी दिनों से बीमार थे। बीमारी के कारण ही उन्होंने बुधवार तड़के दो बजे दम तोड़ दिया।पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के इस अदाकार ने अपना फिल्मी सफर बतौर कलाकार प्रसिद्ध फिल्मी अदाकार वीरेंद्र के साथ यारी जट्ट दी... फिल्म से शुरू किया था। उसके बाद बतौर निर्माता-निर्देशक उन्होंने कई फिल्मों का निर्माण किया और उनकी अंतिम फिल्म यार बेली थी। सुखजिंदर शेरा के निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर है।

यह भी पढ़ें-Mini Lockdown in Ludhiana: लुधियाना में बिना कर्फ्यू पास के सड़कों पर नहीं उतार सकेंगे वाहन, प्रशासन ने जारी किया लिंक

यह भी पढ़ें-पंजाब में कोरोना काल में RSS स्वयंसेवक बने देवदूत, मरीजों को पहुंचा रहे अस्पताल, रक्तदान कैंप के लिए कर रहे प्रेरित

यह भी पढ़ें-Ludhiana Coronavirus Vaccination: लुधियाना में कोविशील्ड की 26 हजार डोज पहुंची; आज सरकारी केंद्रों पर लगेगा टीका