विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 11, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Misdeed Case: लाेक इंसाफ पार्टी के अध्यक्ष सिमरजीत बैंस 3 दिन के पुलिस रिमांड पर, आज सुबह किया था 4 साथियाें सहित सरेंडर

By Vipin KumarEdited By:
Published: Mon, 11 Jul 2022 10:58 AM (IST)Updated: Mon, 11 Jul 2022 01:50 PM (IST)

Ludhiana Misdeed Case Latest News महिला से दुष्कर्म मामले में घिरे आत्मनगर के पूर्व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस ने आखिरकार ...और पढ़ें

Misdeed Case: पूर्व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस ने किया सरेंडर। (जागरण)
Misdeed Case: पूर्व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस ने किया सरेंडर। (जागरण)

जागरण संवादददाता, लुधियाना। Misdeed Case: महिला से दुष्कर्म मामले में घिरे आत्मनगर के पूर्व विधायक एवं लोक इंसाफ पार्टी के अध्यक्ष सिमरजीत सिंह बैंस ने अपने 4 साथियों के साथ अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। वह कई दिनाें से फरार चल रहे थे। अदालत ने बैंस काे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस इससे पहले दो लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इन सभी ने करीब 10 बजे जज हरसिमरनजीत कौर की अदालत में आत्मसमर्पण किया है। पुलिस सिमरजीत सिंह बैंस का पुलिस रिमांड लेने का प्रयास कर रही है।

कुछ दिन पहले अदालत के आदेश पर पूर्व विधायक बैंस के अलावा गांव आलमगीर स्थित परमजीत सिंह बैंस की संपत्ति भी कुर्क की गई है। बैंस को इस साल 12 अप्रैल को अन्य सभी सात आरोपियों के साथ भगोड़ा घोषित किया गया था। गाैरतलब है कि पुलिस ने कुछ दिन पहले बैंस के भाई और पीए काे गिरफ्तार किया था। अदालत ने बैंस के भाई कर्मजीत सिंह को वीरवार काे 14 दिन के ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया था।

नवंबर 2020 को महिला ने दिया था धरना

महिला ने 16 नवंबर, 2020 को लुधियाना के तत्कालीन विधायक बैंस, कमलजीत सिंह, बलजिंदर कौर, जसबीर कौर उर्फ ​​भाभी, सुखचैन सिंह, परमजीत सिंह उर्फ ​​पम्मा, गोगी शर्मा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए पुलिस आयुक्त लुधियाना को हस्तलिखित आवेदन दिया था। वह एफआइआर की मांग को लेकर पुलिस आयुक्त कार्यालय के बाहर काफी देर तक लगातार धरने पर बैठी रही। लेकिन जब कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई, तो महिला ने प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश की मांग करते हुए एक स्थानीय अदालत का रुख किया और उसके बाद मामला दर्ज किया गया।

पंजाब चुनाव में गर्माया था दुष्कर्म का मामला

पंजाब विधानसभा चुनाव के दाैरान यह मामला काफी सुर्खियाें में रहा था। मारपीट के एक मामले में चुनाव के दाैरान सिमरनजीत बैंस काे गिरफ्तार भी कर लिया था, लेकिन बाद में उन्हें जमानत मिल गई। बैंस लाेक इंसाफ पार्टी के अध्यक्ष हैं। इस बार चुनाव में उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा था।

यह भी पढ़ें-Matewara Industrial Park : मत्तेवाड़ा इंडस्ट्रियल पार्क के विरोध में जुटे सैकड़ों लोग, पीएसी व सीएम की बैठक के बाद मोर्चे पर फैसला आज