Move to Jagran APP

चंडीगढ़ के व्यापारियों से वसूली करने वाला ETO का पूर्व ड्राइवर गिरफ्तार Ludhiana News

आरोपित युवक चंडीगढ़ से आए व्यापारियों से दस हजार रुपये लेता था। इसकी एवज में उनका बिना बिल का माल शहर से बाहर निकलवाने का दावा करता था।

By Vikas KumarEdited By: Published: Sat, 02 Nov 2019 11:00 AM (IST)Updated: Sat, 02 Nov 2019 11:00 AM (IST)
चंडीगढ़ के व्यापारियों से वसूली करने वाला ETO का पूर्व ड्राइवर गिरफ्तार  Ludhiana News
चंडीगढ़ के व्यापारियों से वसूली करने वाला ETO का पूर्व ड्राइवर गिरफ्तार Ludhiana News

लुधियाना, जेएनएन। शहर के दरेसी एरिया की डाबर मार्केट से व्यापारियों ने एक युवक को काबू किया है। वह यहां पर खरीदारी करने के लिए आने वाले बाहरी व्यापारियों से वसूली करता था। व्यापारियों ने उसे काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया, जिससे पूछताछ के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

loksabha election banner

जानकारी के अनुसार आरोपित युवक चंडीगढ़ से आए व्यापारियों से दस हजार रुपये लेता था। इसकी एवज में उनका बिना बिल का माल शहर से बाहर निकलवाने का दावा करता था। वह व्यापारियों को खुद को इन्कम टैक्स ऑफिसर (ईटीओ) का ड्राइवर बताता था। शुक्रवार की दोपहर चंडीगढ़ के व्यापारी से भी उसने दो हजार रुपये मांगे थे। उसने इस संबंधी मार्केट के व्यापारियों को बताया। फिर मार्केट के व्यापारी राजीव डाबर ने उस युवक से पूछताछ की। पहले तो वह व्यापारियों पर ही रौब झाडऩे लगा। वह खुद को ईटीओ का ड्राइवर बता रहा था। मगर जब उससे शिनाख्त कार्ड मांगा तो वह डर गया। व्यापारियों के सूचित करने पर पहुंचे पुलिस कर्मचारी उसे थाने ले आए। यहां पर उसकी शिनाख्त पीयूष आनंद निवासी प्रेम नगर सिविल लाइन के तौर पर हुई है। थाना डिवीजन नंबर चार प्रभारी सतवंत सिंह के अनुसार उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

ईटीओ का प्राइवेट ड्राइवर रहते सीखी वसूली

पुलिस के अनुसार पीयूष आनंद कुछ समय पहले लुधियाना में ही तैनात ईटीओ का प्राइवेट ड्राइवर रह चुका है। इसी दौरान ही उसने व्यापारियों से वसूली करना सीखा था। बताया जा रहा है कि वह अपने साथ तीन युवकों को साथ लेकर बाहर से आने वाले व्यापारियों पर रौब झाड़ता था और उनसे मासिक वसूली करता था। उसने इस काम के लिए दिल्ली नंबर की एक स्विफ्ट डिजायर कार ली हुई थी। शुक्रवार को भी इसी में सवार होकर वह वसूली करने आया था।

पिछले साल भी पकड़ा था पर पुलिस ने केस नहीं किया था दर्ज

आरोपित पीयूष हर साल दीपावली के आसपास ज्यादा सक्रिय होता था। व्यापारी राजीव डाबर के अनुसार पिछले साल भी उसे व्यापारियों ने पकड़ा था, मगर पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया था। इसी कारण ही उसके हौसले बुलंद हो गए और वह फिर से वसूली करने लगा था।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.