Move to Jagran APP

गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब में निहंग सिंह और सेवादार भिड़े, जानिए क्या है Ludhiana News

गुरुद्वारा साहिब में निहंग ¨सह और गुरुद्वारा कमेटी के सदस्य भिड़ गए।

By Edited By: Published: Fri, 06 Sep 2019 06:30 AM (IST)Updated: Fri, 06 Sep 2019 10:17 AM (IST)
गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब में निहंग सिंह और सेवादार भिड़े, जानिए क्या है  Ludhiana News
गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब में निहंग सिंह और सेवादार भिड़े, जानिए क्या है Ludhiana News

लुधियाना, जेएनएन। गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब में निहंग सिंह और गुरुद्वारा कमेटी के सदस्य भिड़ गए। घायल निहंग सिंह का सिविल अस्पताल में मेडिकल भी करवाया गया। थाना डिवीजन नंबर दो की पुलिस ने घायल के बयान लिखकर कार्रवाई शुरू कर दी है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए हैं। घायल निहंग सिंह अमृतसर निवासी गुरप्रीत सिंह है। उसने बताया कि वह अमृतसर में जरूरतमंद लोगों की सहायता करते हैं। वह अपने तीन साथियों निहंग सिंह राजिंदर सिंह, प्रभदीप सिंह और साहिब प्रीत सिंह के साथ लुधियाना आए थे। इसके बाद वह वीरवार की दोपहर गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब में माथा टेकने गए।

गुरप्रीत ने आरोप लगाया कि गुरुद्वारा साहिब में कुछ संगत गलत तरीके से श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी कर रहे थी। उन्होंने संगत को तो कुछ नहीं कहा पर वहां के मैनेजर को ऐसा करने से रोकने के लिए कहा। घायल गुरप्रीत ने बताया कि गुरुद्वारे का मैनेजर उसे वहां के प्रधान के दफ्तर में ले गया। उसका आरोप था कि गुरुद्वारा साहिब के प्रधान के समर्थकों ने बहस करने के बाद उस पर तलवार से हमला कर दिया जिससे उसके दोनों हाथों में गहरी चोट आई। इसके बाद पुलिस पहुंची और मामला शांत किया।

निहंग सिंह ने महिला श्रद्धालु से गलत व्यवहार किया: प्रधान
गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब के प्रधान प्रितपाल सिंह पाली ने बताया कि निहंग सिंह गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने आए थे। उन्होंने वहां एक महिला श्रद्धालु से गलत व्यवहार किया। इस पर उनको रोका। जब उन्होंने अपनी सीरि साहिब निकाली तो उसे रोकते समय वही उनके हाथ पर लग गई जिस कारण वह घायल हो गए। उधर थाना डिवीजन नंबर दो के एसएचओ सुरिंदर चोपड़ा ने बताया कि उन्हें शिकायत आई है। मामले की जांच की जा रही है।

 

loksabha election banner

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.