Move to Jagran APP

शहर में नो एंट्री के विरोध में ई रिक्शा यूनियन ने सब्जी मंडी में दिया धरना

शहर में नो एंट्री के विरोध में ई रिक्शा यूनियन ने पुरानी सब्जी मंडी में धरना लगाया। इस दौरान ई रिक्शा ने पुलिस से मांग उठाई कि उनकी शहर में एंट्री बहाल की जाए।

By Sat PaulEdited By: Published: Mon, 11 Mar 2019 03:37 PM (IST)Updated: Mon, 11 Mar 2019 03:37 PM (IST)
शहर में नो एंट्री के विरोध में ई रिक्शा यूनियन ने सब्जी मंडी में दिया धरना
शहर में नो एंट्री के विरोध में ई रिक्शा यूनियन ने सब्जी मंडी में दिया धरना

जेनएनएन, लुधियाना। शहर में नो एंट्री के विरोध में ई रिक्शा यूनियन ने पुरानी सब्जी मंडी में धरना लगाया। इस दौरान ई रिक्शा ने पुलिस से मांग उठाई कि उनकी शहर में एंट्री बहाल की जाए। बता दें कि पुलिस ने ई रिक्शा वालों की शहर में एंट्री पर पूरी तरह से बैन लगा रखा है। पुलिस ने तर्क दिया है कि शहर में रिक्शा की एंट्री से प्रदूषण में इजाफा हो रहा है। प्रदूषण बढ़ने से आम लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।जिसकी वजह से यह कदम उठाया गया है।

loksabha election banner

सब्जी मंडी में धरने के दौरान ई रिक्शा की लगी  लंबी कतार।

ई रिक्शा यूनियन के सदस्यों ने धरने के दौरान बताया कि पुलिस ने बिना किसी वजह से उनकी एंट्री पर बैन लगा रखा है। ई रिक्शा से शहर में किसी प्रकार का प्रदूषण नहीं हो रहा है। ई रिक्शा को पर्यावरण के संतुलत को सही रखने के मापदंडों के अनुसार ही तैयार किया गया है। शहर में रिक्शा की एंट्री न होने से उनके रोजगार पर असर पड़ रहा है। सवारी न मिलने के कारण परिवार चलाना मुश्किल हो गया है। काम न मिलने के कारण उन्हें बच्चों की फीस उधार में लेकर भरनी पड़ रही है। उन्होंने मांग उठाई है कि प्रशासन और पुलिस उनकी समस्या का समाधान कर उनकी एंट्री पर लगाए बैन को हटाए। वहीं धरने के दौरान ई रिक्शा की लंबी लाइन देखने को मिली।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.